सुशासन तिहार 2026: ग्राम सिमड़ा में दिव्यांग को ट्राइसाइकिल और 3 हितग्राहियों को पेंशन प्रमाण पत्र वितरित

जशपुर|  मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में आयोजित “सुशासन तिहार 2026” के माध्यम से आमजन की समस्याओं का प्राथमिकता से निराकरण किया जा रहा है। इसी क्रम में जशपुर जिले के दुलदुला विकासखंड के ग्राम सिमड़ा में आयोजित जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर में एक दिव्यांग हितग्राही को ट्राइसाइकिल प्रदान की गई और 3 हितग्राहियों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन के स्वीकृति प्रमाण पत्र वितरित किए गए।

ग्राम सिमड़ा की सुगंती तिर्की को ट्राइसाइकिल मिलने से अब उनके आवागमन में सुविधा होगी और उन्हें दैनिक कार्यों के लिए दूसरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। वहीं डोम, नूपपति और रामेश्वर साय को पेंशन स्वीकृति आदेश प्रदान किए गए।

सुगंती तिर्की ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा, “ट्राइसाइकिल मिलने से मेरा जीवन काफी आसान हो जाएगा।” पेंशन स्वीकृति प्रमाण पत्र प्राप्त करने वाले हितग्राहियों ने भी शासन की इस संवेदनशील पहल के लिए प्रसन्नता जताई।

सुशासन तिहार के माध्यम से प्रशासन गाँव-गाँव पहुँचकर नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान कर रहा है और पात्र हितग्राहियों को जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराकर उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रहा है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *