सुशासन तिहार 2026: शिविर में आवेदन, कुछ ही देर में घर पर लगी नई स्ट्रीट लाइट

रायपुर| सुशासन तिहार 2026 आमजनों के लिए त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम बनता जा रहा है। रायपुर उत्तर विधानसभा के जोन-3 क्षेत्र में शंकर नगर स्थित बीटीआई ग्राउंड के सामने सिंधू भवन में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर इसका प्रत्यक्ष उदाहरण रहा।

शंकर नगर वार्ड के निवासी श्री गोविन्द राम चिमनानी ने शिविर में अपने घर के पास विद्युत पोल में नई स्ट्रीट लाइट लगाने की मांग की। आवेदन प्राप्त होते ही नगर निगम जोन-3 के विद्युत विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुँची और तीनों स्थानों पर नई स्ट्रीट लाइट लगाकर मांग पूरी कर दी।

श्री गोविन्द राम चिमनानी ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा, “मैंने सुशासन तिहार में अपने घर के पास स्ट्रीट लाइट लगाने की मांग की थी। कुछ ही समय में विद्युत विभाग की टीम ने मेरे यहाँ स्ट्रीट लाइट लगाई। इसके लिए मैं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का धन्यवाद करता हूं। उनके मार्गदर्शन में सुशासन तिहार की पहल से हमारी समस्याओं का त्वरित समाधान हो रहा है।”

इस कदम से मोहल्लेवासियों में उत्साह देखा गया और उन्होंने सुशासन तिहार को एक अत्यंत सराहनीय पहल बताया। इस शिविर ने स्पष्ट कर दिया कि अब ग्रामीण और शहरी दोनों ही क्षेत्रों में शासन की योजनाएं सीधे जनता तक पहुँच रही हैं और समस्याओं का समाधान तुरंत संभव हो रहा है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *