80 संगठनों ने हजारो की संख्या में शक्ति मे कर्मचारी/ अधिकारी फेडरेशन के धरने में दिखाई ताकत

25 जुलाई से प्रदेश स्तर पर छत्तीसगढ़ कर्मचारी/ अधिकारी फेडरेशन द्वारा किया जा रहा धरना प्रदर्शन

धरने के अंतिम दिवस शक्ति जिले के धरना स्थल पर पहुंचे भाजपा नेताओं ने दिया आंदोलन को समर्थन

सक्ति– छत्तीसगढ़ अधिकार कर्मचारी/ अधिकारी फेडरेशन द्वारा 25 जुलाई से अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में अपनी 2 सूत्रीय मांगों को लेकर धरना/प्रदर्शन किया जा रहा है, जिसमें शक्ति जिले का कार्यक्रम शक्ति शहर के पुरेन्हा तालाब परिसर में आयोजित किया गया है, जिसमें 25 जुलाई से ही लगभग 80 संगठनों के कर्मचारी/ अधिकारी शामिल होकर इस हड़ताल को समर्थन कर रहे हैं, तथा हड़ताल के अंतिम दिन 29 जुलाई को भी जहां शक्ति जिले के चारों विकासखंड सक्ति, मालखरौदा, डभरा एवम जैजैपुर के कर्मचारी/ अधिकारियों ने पहुंचकर इसमें अपनी सहभागिता सुनिश्चित की

 

तो वहीं अंतिम दिवस इस धरना/ प्रदर्शन कार्यक्रम को समर्थन देने भारतीय जनता पार्टी के नेता भी पहुंचे, जिसमें भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ प्रदेश किसान मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष एवं राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित प्रीतम सिंह गबेल, नगर पालिका शक्ति के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व भाजपा जिला उपाध्यक्ष रामअवतार अग्रवाल,भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य प्रदीप गुप्ता,भाजपा ग्रामीण मंडल शक्ति के अध्यक्ष प्रेमलाल पटेल एवं भाजपा शक्ति नगर मंडल के अध्यक्ष रामनरेश यादव प्रमुख रूप से शामिल थे, छत्तीसगढ़ कर्मचारी/ अधिकारी फेडरेशन द्वारा अपनी 2 सूत्रीय मांगे जिसमें प्रमुख रुप से देय तिथि से 34 प्रतिशत डीए एवं सातवें वेतनमान में एचआर की मांग की जा रही है, तथा 5 दिनों से चल रहे इस आंदोलन में जहां सैकड़ों की संख्या में कर्मचारी/ अधिकारी शामिल है, तो वही 29 जुलाई को तो हजारो की संख्या में कर्मचारी/ अधिकारी पहुंचे हुए थे, तथा कर्मचारी/अधिकारी फेडरेशन का कहना है कि अगर सरकार उनकी मांगें नहीं मानेगी तो वे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे

 

तथा 29 जुलाई को फेडरेशन के जिला संयोजक राधेलाल भारद्वाज ने कहा कि छत्तीसगढ़ की सरकार ने कर्मचारी/ अधिकारी फेडरेशन के सदस्यों को विगत वर्षो प्रतिनिधिमंडल से मिलने के दौरान आश्वाशन दिया था ल,किंतु आज सरकार अपने साढ़े 3 वर्ष के कार्यकाल में भी कर्मचारी/ अधिकारी के हितों की बातों को ध्यान में नहीं रख रही है, तथा हम राज्य सरकार के इन क्रियाकलापों का विरोध करते हैं,वही धरना स्थल पर भी कर्मचारी/ अधिकारियों में राज्य सरकार की नीतियों को लेकर काफी आक्रोश देखा गया तथा कर्मचारी/ अधिकारियों का कहना है कि सरकार हमारी मांगे तुरंत मांगे अन्यथा बड़ा आंदोलन किया जाएगा

कार्यक्रम को छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा के कोषाध्यक्ष प्रीतम सिंह गबेल एवं पूर्व जिला भाजपा उपाध्यक्ष रामअवतार अग्रवाल ने भी संबोधित करते हुए कर्मचारी/ अधिकारी फेडरेशन की मांगों को अपना समर्थन दिया, साथ ही कहा कि छत्तीसगढ़ की सरकार अपने वायदों के अनुरूप काम नहीं कर रही है, तथा सरकार की कथनी और करनी में स्पष्ट रूप से अंतर नजर आ रहा है, एवं अगर राज्य सरकार का यही हाल रहा तो आने वाले 2023 के विधानसभा चुनाव में राज्य की जनता एवं मतदाता सरकार को आईना दिखाएंगे,वहीं भाजपा नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी की ओर से इस हड़ताल को अपना पूर्ण रूप से समर्थन दिया है

29 जुलाई को फेडरेशन महारैली छत्तीसगढ़ कर्मचारी/ अधिकारी फेडरेशन जिला इकाई शक्ति के तत्वाधान मे हड़ताल के पांचवे दिन शक्ति, मालखरौदा,जैजैपुर एवं डभरा तहसील के कर्मचारी/ अधिकारी हड़ताल में भाग लेने जिला मुख्यालय शक्ति पहुंचे,सक्तिजिला संयोजक राधेलाल भारद्वाज ने कहा कि फेडरेशन के तीसरे चरण के आंदोलन का यह पांचवा दिन है, अगर छत्तीसगढ़ सरकार कर्मचारियों की मांग पूरा नहीं करेगी तो अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने बाध्य होंगे,जिसकी संपूर्ण जवाबदारी शासन की होगी

29 जुलाई को हड़ताल में संरक्षक रमेश तिवारी ,विजय बहादुर सिंह, भोलाशंकर तिवारी ,के के पटेल, जिला संयोजक राधेलाल भारद्वाज ,जिला महासचिव ए के पटले ,चंद्रप्रकाश तिवारी,प्रदेश महासचिव छत्तीसग़ढ सहायक शिक्षक फेडरेशन ,राकेशचंद्र तिवारी ,हीरानंद साहू ,रामकृष्ण राठौर , सुरेश कुमार जायसवाल , राजू ड्राइवर ,ए के जैन ,राजकुमार पटेल ,लल्लू राम ,के वार्ता ,भगत राम साहू ,रविंद्र नाथ मिश्रा, धनाराम कुर्रे, सरिता बंजारे ,श्रीमती केसर ,लता राठौर , विनीता सिदार, रागनी महेश , भगवती साहू ,गजेंद्र भोसले,तहसील संयोजक सक्ति राधेश्याम साहू, संयोगिता रात्रे , उर्मिला महंत, विजय खुंटे ,अनिता राठौर , अरुण कुमार पटेल , सुकृता बंजारे ,श्याम अवतार साहू , अमित कुमार त्रिपाठी, लखन राम कुर्रे ,जे पी बंजारे, जवाहर लाल कश्यप ,गोपाल राव पिंपलापुरे ,उपेंद्र कुशवाहा, लक्ष्मीनारायण क्षत्रीय ,रामगोपाल थवाइत ,अनिल कुमार देवांगन, अशोक कुमार जैन ,रामकृष्ण राठौर ,बृजेश कुमार श्रीवास्तव, शांति लाल यादव, नंदलाल पटेल, रक्षक कुमार कश्यप , नरेंद्र कुमार वैष्णव , बिहारी लाल बरेठ , शशिकांत राउतराय,डोमेन देवांगन , सत्यनारायण राठौर,गौरीशंकर राठौर,सहित सैकड़ो की संख्या में कर्मचारी/ अधिकारी उपस्थित रहे

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *