बिपाशा बसु ने इंस्टाग्राम पर एक नया रील वीडियो शेयर किया हैl इसमें उन्हें अपनी प्रेगनेंसी को एन्जॉय करते हुए देखा जा सकता हैl इसमें वह काफी खुश नजर आ रही हैl वहीं उनका बेबी बम्प भी नजर आ रहा हैl बिपाशा बसु ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, ‘देखिए.. मैं मेरे बेबी बम्प से प्यार करती हूंl’ प्रेग्नेंट और कॉन्फिडेंट हूंl लव माय बॉडी, love your self
बिपाशा बसु का यह वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हो गया हैl इसे 1 घंटे में 64000 से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैंl वहीं इस पर 670 से ज्यादा कमेंट किए गए हैंl कई लोगों ने वीडियो पर दिल और आग की इमोजी शेयर की हैl वहीं कई लोगों ने लिखा है, ‘अमेजिंग, वंडरफुल, कांग्रेचुलेशन, क्यूट लुकिंग, सो ब्यूटीफुल, क्यूट, कांग्रेचुलेशन बिपाशा खूब भालो ठाको, कांग्रेचुलेशनl’
बिपाशा बसु ने इसके पहले पति करण सिंह ग्रोवर के साथ अपनी प्रेगनेंसी की घोषणा की थीl उन्होंने दो तस्वीरें शेयर की थीl इसमें दोनों को व्हाइट कलर का शर्ट पहने हुए देखा जा सकता हैl वहीं इसमें बिपाशा बसु का बेबी बम्प भी नजर आ रहा हैl बिपाशा बसु इसे लेकर काफी उत्साहित भी हैंl उन्होंने अपने बेबी बम्प को लेकर कई बातें भी कही थीl
बिपाशा बसु फिल्म एक्ट्रेस हैl उन्होंने कई फिल्मों में काम किया हैl उनकी फिल्में काफी पसंद की गई हैl वह सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी हॉट और बोल्ड तस्वीरें और वीडियो शेयर करती हैl इसे लेकर उनके फैंस भी उत्साहित रहते हैl बिपाशा बसु की सोशल मीडिया पर काफी बड़ी फैन फॉलोइंग हैl उन्होंने करण सिंह ग्रोवर के साथ 6 वर्ष पहले शादी की हैl दोनों ने फिल्मों में काम भी किया हैl