किरन्दुल- नई दिल्ली के ताल कटोरा स्टेडियम में दिनांक 22 से 23फरवरी 2023 को संपन्न भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) के 33 वें राष्ट्रीय अधिवेशन में डॉ.जी. संजीवा रेड्डी को सर्वसम्मति से पुनः इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष , एवं छत्तीसगढ़ इंटक के प्रदेशाध्यक्ष संजय कुमार सिंह को पुनः इंटक के राष्ट्रीय महामंत्री निर्वाचित होने तथा मेटल माईंस वर्कर्स यूनियन इंटक के महामंत्री एवं छत्तीसगढ़ राज्य इंटक के सेक्रेटरी जनरल अनुज,आशीष यादव को इंटक के राष्ट्रीय सचिव निर्वाचित होने और इस अधिवेशन में निर्वाचित होने वाले सभी पदाधिकारियों को मेटल माइंस वर्कर्स यूनियन (इंटक) शाखा किरंदुल के परिवार की ओर से बधाई एवम शुभकामनाएं दी गई।
