13 साल के भाई के साथ जबरन संबंध बनाती थी 16 वर्षीय बहन… जब गर्भवती हुई तो खुला राज़

मुंबई: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के कुरार इलाके से भाई-बहन के रिश्ते को कलंकित करने का मामला प्रकाश में आया है। यहाँ 16 वर्षीय बहन ने अपने 13 वर्षीय भाई को पोर्न वीडियो दिखाकर उसे जबरदस्ती सेक्स करने के लिए विवश किया। इसका खुलासा तब हुआ, जब लड़की 5 महीने की प्रेग्नेंट पाई गई। लड़की ने बताया कि उसने अपने छोटे भाई पर यौन संबंध बनाने के लिए दबाव बनाया था, जिसके बाद वो गर्भवती हुई।

किशोरी को पोर्न वीडियो देखने की लत थी। वह अपने छोटे भाई के साथ सोफे पर सोती थी। इस बीच वह 13 वर्षीय अपने भाई को भी पोर्न वीडियो दिखाती थी। पोर्न देखने के बाद वह अपने भाई से उसके साथ सेक्स करने के लिए कहती थी। दोनों पिछले कई महीनों से ये सब कर रहे थे। 16 वर्षीय किशोरी अब 5 महीने की प्रेग्नेंट है। उसके प्रेग्नेंट होने के बाद ये चौंका देने वाली घटना उजागर हुई है। लड़की के बयान के अनुसार, वह अक्सर अपने छोटे भाई को पोर्न वीडियो दिखाती थी। उसने यह भी बताया कि वो अपने भाई के साथ जबरदस्ती करती थी और उसकी मर्जी के खिलाफ उसके साथ सेक्स करने लगी थी। पुलिस अधिकारियों का कहना ​है कि ऐसा करने के चलते लड़की प्रेग्नेंट हो गई।

पुलिस ने इस मामले में नाबालिग भाई से भी पूछताछ की है। भाई ने पुलिस को बताया कि उसकी बहन सही कह रही है। भाई ने यह भी कहा कि जब उसने अपनी बहन के साथ सेक्स करने से इंकार किया था तो उसकी बहन ने उसे पीटने और इस संबंध में सबको बताने की धमकी दी थी। इस डर से वह अपनी बहन के साथ सेक्स करने के लिए राजी हुआ था। पुलिस ने बहन-भाई के बयान के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। लड़की के छोटे भाई को बाल सुधार गृह भेजा गया है। वहीं, लड़की का अस्पताल में उपचार चल रहा है। फिलहाल पुलिस गर्भ में पल रहे बच्चे के माता-पिता का DNA टेस्ट करवा रही है। पुलिस ने कहा कि DNA टेस्ट की रिपोर्ट के आने के बाद घटना के संबंध में और जानकारी मिलेगी।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *