रायपुर रेल मंडल के 13 कर्मचारी सेवानिवृत्त, 6.88 करोड़ से अधिक की राशि का भुगतान

रायपुर । दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल के विभिन्न विभागों में कार्यरत 13 रेलकर्मी अगस्त 2026 में अपनी गौरवशाली रेल सेवा पूरी कर सेवानिवृत्त हुए। मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के सम्मेलन कक्ष में आयोजित समारोह में सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई।

सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों में यांत्रिकी विभाग के 2, इंजीनियरिंग के 3, परिचालन के 3, विद्युत के 2, वाणिज्य के 1, मेडिकल के 1 और कार्मिक विभाग के 1 कर्मचारी शामिल हैं।

6.88 करोड़ से अधिक का भुगतान

समारोह के दौरान सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति से संबंधित भुगतान प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। ई-पेमेंट के माध्यम से कुल  6,88,28,004 की राशि का भुगतान किया गया। इसके अलावा पेंशन भुगतान आदेश, सेवानिवृत्त कर्मचारी पहचान पत्र तथा कर्मचारियों और उनके आश्रितों के पास कार्ड भी प्रदान किए गए।

समारोह में अपर मंडल रेल प्रबंधक बजरंग अग्रवाल, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी राहुल गर्ग, सहायक कार्मिक अधिकारी महेन्द्र कुमार शर्मा, सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं उनके परिजन, कल्याण निरीक्षक, बंदोबस्त अनुभाग के कर्मचारी तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

स्वस्थ और सुखद सेवानिवृत्त जीवन की दी शुभकामनाएं

अपर मंडल रेल प्रबंधक बजरंग अग्रवाल ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को रेल सेवा के दौरान अपने दायित्वों का बेहतर तरीके से निर्वहन करने के लिए बधाई दी। उन्होंने कर्मचारियों से सेवानिवृत्ति के बाद स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने और परिवार एवं रिश्तेदारों के साथ सुखद जीवन बिताने की अपील की।

उन्होंने सेवानिवृत्ति के दौरान प्राप्त राशि को उचित स्थान पर निवेश करने की सलाह देते हुए सभी के सुखद भविष्य और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *