बेबी के आने से पहले युविका चौधरी ने मनाया अपना बर्थडे

क्ट्रेस युविका चौधरी और प्रिंस नरूला जल्द ही पेरेंट्स बनने वाले हैं. ये कपल अपनी लाइफ का नया फेज शुरु करने के लिए तैयार हैं. हाल ही में एक्ट्रेस ने बर्थडे सेलिब्रेट किया है. उनके लिए उनके परिवार ने एक स्पेशल बर्थडे पार्टी होस्ट की है, जिसकी फोटोज प्रिंस नरूला ने शेयर किया है.

बता दें कि अपने बर्थडे बैश के लिए युविका चौधरी (Yuvika Chaudhary) ने लैवेंडर कलर की रफल ड्रेस पहनी थी. सिंपल लुक के साथ वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं. इस दौरान उनका प्रेग्नेंसी ग्लो साफ दिख रहा था. जिसने उनकी खूबसूरती में चार-चांद लगा दिए थे. इस बैश में युविका की मां भी शामिल हुई थीं. सामने आए फोटोज में प्रिंस को युविका को गले लगाए देखा जा सकता है. बैकग्राउंड और केक पर पिंक एंड व्हाइट कलर के पेस्टल फूल थे.

युविका चौधरी के बर्थडे बैश की फोटोज शेयर करते हुए पति प्रिंस नरूला (Prince Narula) ने कैप्शन में एक प्यारा सा नोट लिखा है. उन्होंने लिखा- हैप्पी बर्थडे बेबी डॉल मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूं और बस अब हमारे ये आखिरी जन्मदिन है जो सिंगल है, इस के बाद सब के सेंटर आ जाएगा सब उसके लिए स्पेशल हो जय गा धन्यवाद मुझे अपने जीवन का सबसे अच्छा उपहार दे रहा हूं. लव यू और तुम खूबसूरत हो. दूसरी तस्वीर हमारे अगले जन्मदिन का सच्चा उदाहरण लो सुसु कर दिए आपके केक पे.

प्रिंस नरूला ने अनाउंस किया था पत्नी युविका की प्रेग्नेंसी

25 जून 2024 को प्रिंस ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शानदार कारों की दो तस्वीरें पोस्ट करते हुए युविका की प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की थी. फोटो में हम एक लाल रंग की शानदार जीप और बिल्कुल वैसी ही दिखने वाली छोटी टॉय जीप देख सकते थे. इसके साथ उन्होंने लिखा था, “सभी को नमस्कार, मुझे नहीं पता कि मैं अभी अपनी भावना कैसे व्यक्त करूं, क्योंकि हम बहुत खुश हैं और एक ही समय में घबराए हुए हैं, आभारी हैं और माता-पिता बनने के लिए सुपर एक्साइटेड हैं, क्योंकि प्रिविका बेबी आने वाला है बहुत जल्दी. अब सब उसके लिए हो जाएगा बेबी युविका चौधरी तुम दूसरे नंबर पर आ जाओगी, मेरे मम्मी पापा के लिए मैं दूसरे नंबर पर आ जाऊंगा, क्योंकि हमारी लाइफ में नया सदस्य आने वाला है.”

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *