चंद्रपुर के पूर्व विधायक युद्धवीर सिंह जूदेव का हुआ निधन

बेंगलुरु में अस्वस्थता के चलते चल रहा था उपचार-

शक्ति– छत्तीसगढ़ शासन के बेवरेज कॉरपोरेशन के पूर्व चेयरमैन एवं चंद्रपुर के विधायक युद्धवीर सिंह जूदेव का 20 सितंबर की तड़के सुबह 4:00 बजे कर्नाटक राज्य के बेंगलुरु के चिकित्सालय में निधन हो गया, पूर्व विधायक युद्धवीर सिंह जूदेव को अस्वस्थता के चलते उपचार हेतु बेंगलुरु ले जाया गया था, तथा वे विगत कुछ महीनों से अस्वस्थता के चलते घर पर ही उपचार लाभ ले रहे थे, युद्धवीर सिंह जूदेव के निधन पर लोगों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की है, तथा युद्धवीर सिंह जूदेव जशपुर कुमार एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. दिलीप सिंह जूदेव के सुपुत्र थे, तथा युद्धवीर सिंह जूदेव ने चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी की टिकट पर चुनाव लड़ कर विजयश्री हासिल की थी, एवं वे छत्तीसगढ़ की भाजपा नीत डॉ रमन सिंह की सरकार में बेवरेज कॉरपोरेशन के चेयरमैन भी बनाए गए थे, तथा युद्धवीर सिंह जूदेव की धर्मपत्नी श्रीमती संयोगिता सिंह जूदेव ने वर्ष- 2018 में भारतीय जनता पार्टी की टिकट पर चंद्रपुर विधानसभा का चुनाव भी लड़ा था, तथा युद्धवीर सिंह जूदेव अपने बयानों को लेकर सदैव सुर्खियों में भी बने रहते थे, एवं वर्तमान में वे बहुजन हिंदू परिषद के अध्यक्ष के रूप में कार्य कर रहे थे

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *