बाराद्वार में कराटे मार्शल आर्ट प्रशिक्षण का युवा समाजसेवी जितेश शर्मा ने किया उद्घाटन

सक्ती-बाराद्वार शहर के सिंचाई विभाग कालोनी में कराटे मार्शल आर्ट प्रशिक्षण का शुभारंभ मुख्य अतिथि जितेश शर्मा”अन्नपूर्णा”,नगर पंचायत उपाध्यक्ष विजय सूर्यवंशी विशिष्ट अतिथि दीपक ठाकुर , डॉ विजय लहरे के द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया। सर्वप्रथम प्रशिक्षित युवाओं के द्वारा आत्मरक्षा एवं दुश्मनों पर प्रहार का प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम के दौरान कराटे मार्शल आर्ट का जीवन में महत्व की जानकारी दी गई तथा बाराद्वार क्षेत्र के सुमित खूंटे तथा अमित सूर्या को लाॅकडाउन के समय आनलाइन कराटे मार्शल आर्ट में श्रीलंका में गोल्ड मेडल जीतने की जानकारी दी गई। मुख्य अतिथि जितेश शर्मा ने उद्धाटन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि नगर में कराटे मार्शल आर्ट प्रशिक्षण देने के लिए आयोजन समिति को धन्यवाद साथ विदेश में अपने राज्य, जिला तथा नगर का नाम रौशन करने वाले अमित एवं सुमित को हमारी ओर से भी बधाई आप लोगों ने सिर्फ अपना नाम या गोल्ड मेडल नहीं जीता है बल्कि हमारे नगर को भी गौरवान्वित किया है। उपस्थित युवाओं से भी उन्होंने अपील किया कि आप सब भी आत्मरक्षा के लिए यहां दिए जा प्रशिक्षण का लाभ उठाएं। कार्यक्रम को दीपक ठाकुर,विजय लहरे ने भी संबोधित किया। आभार प्रदर्शन छतराम मोंगरे ने किया।इस अवसर पर जितेश शर्मा, दीपक ठाकुर, तुषार राजपूत, देव भार्गव, रामु भैना, विजय पटेल, पृथ्वी सिंह, जवाहर कश्यप एवम अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *