तिल्दा नेवरा :- आज पूरी दुनिया में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। क्रोविड 19 कोरोना महामारी के चलते बीते दो साल से अंतर राष्ट्रीय योग दिवस सार्वजनिक तौर पर नहीं मनाया गया था। वर्ष 2019 के बाद सार्वजनिक स्थानो पर एक साथ अभी वर्तमान में योग दिवस मनाया गया। वही तिल्दा से लगे ग्राम बहेसर के स्कूल एवं आस पास के गांवों में भी अंतर राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया योग व नेहरू युवा केंद्र रायपुर जिला युवा अधिकारी अर्पित तिवारी जी के मार्गदर्शन में NYV भारती साहू के द्वारा ब्लॉक तिल्दा के ग्राम बहेसर में दिनांक 21/06/2022 को इंटरनेशनल योग दिवस मनाया गया। जिसमे ग्राम निवासी पूर्व सैनिक विनय वर्मा द्वारा ग्रामीणों को योगभ्यास् कराया गया। तथा उन्हें योग से जुड़े रोचक बाते बताई गयी। योग के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि योग से मनुष्य स्वस्थ रहता है, साथ ही फिट रहकर वो लंबे जीवन को प्राप्त करता है। योग का मानव जीवन में महत्व देखते हुए साल 2015 से पूरे विश्व में 21 जून को अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। इस साल 8वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा। इस दिन दुनियाभर के लोग इकट्ठा होकर जगह-जगह योग दिवस मनाते हैं। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के दिन लोगों में योग के प्रति जागरूकता फैलाने का मकसद है। शरीर को निरोगी रखने के लिए योग करना जरूरी है। योगअभ्यास के दौरान फाल्गो राम वर्मा, लखन वर्मा, टॉपसिंह, बल्दाऊ, नरेश ध्रूव, गोवर्धन चंद्रवंशी, संजय वर्मा, थानु यादव, रामेश्वर गालव, रंहला वर्मा, ममता वर्मा, चंद्रकला साहू, आरती साहू, नीरा वर्मा शामिल हुयें।