यमन के ‘स्पाइडर-मैन’ अल काका बिन अंतार की ज्वालामुखी क्रेटर में गिरकर मौत

सना। यमन के मशहूर एडवेंचर कंटेंट क्रिएटर और सोशल मीडिया पर ‘स्पाइडर-मैन’ के नाम से पहचाने जाने वाले अल काका बिन अंतार की एक खतरनाक स्टंट के दौरान मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब वह बिना किसी सुरक्षा उपकरण के ज्वालामुखी के क्रेटर पर चढ़ाई कर रहे थे।

जानकारी के अनुसार, 30 वर्षीय अंतार लगभग 393 फीट गहरे ज्वालामुखी क्रेटर पर चढ़ने की कोशिश कर रहे थे, तभी उनका संतुलन बिगड़ गया और वे सीधे गड्ढे में गिर गए।

यह घटना यमन के हरदाह डैम क्रेटर क्षेत्र की बताई जा रही है, जो अपनी ऊंची चट्टानों और नीचे स्थित सल्फर युक्त जलाशय के लिए जाना जाता है। हादसे के बाद स्थानीय प्रशासन और रेस्क्यू टीमों ने करीब 4 घंटे तक सर्च ऑपरेशन चलाया, जिसके बाद उनका शव पानी की सतह से बरामद किया गया।

बताया गया है कि अल काका बिन अंतार सोशल मीडिया पर एडवेंचर और खतरनाक स्टंट वीडियो के लिए काफी लोकप्रिय थे। वह अक्सर बिना सुरक्षा उपकरणों के ऊंची चट्टानों और जोखिम भरे इलाकों में चढ़ाई करते हुए वीडियो पोस्ट करते थे।

उनकी मौत की खबर के बाद सोशल मीडिया पर उनके प्रशंसक उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *