भाजपा डभरा मंडल ने मनाई दीनदयाल उपाध्याय की जन्म जयंती
सक्ति- भारतीय जनता पार्टी चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत डभरा मंडल द्वारा 25 सितंबर को अजातशत्रु पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा सेवा समर्पण अभियान के अंतर्गत प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार चल रहे कार्यक्रमों की जानकारी दी गई, तो वही सभी कार्यकर्ताओं को अपने-अपने क्षेत्रों में सेवा के कार्य करने का भी आग्रह किया गया इस दौरान पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का जन्मदिन कार्यक्रम देवसर भवानी मंदिर में मनाया गया, जिसमे मंडल अध्यक्ष घासी राम अग्रवाल, जिला कार्य समिति सदस्य नेतराम चंद्रा, वाट्सअप जिला प्रमुख दिनेश बरेठ, किसान मोर्चा के चंद्रपुर के मंडल अध्यक्ष चंद्रकुमार पटेल, अनुसूजित जाति के मंडल उपाध्यक्ष शैलेंद्र बंजारे, युवा मोर्चा के मंत्री डैनी वैष्णव, कार्यलय प्रभारी श्याम पटेल, संजीव भैना, बाबूलाल सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे, तथा इस दौरान मंडल अध्यक्ष घासीराम अग्रवाल ने बताया कि पार्टी के निर्देशानुसार दीनदयाल जी की जयंती का कार्यक्रम मंडल के अंतर्गत सभी बूथों में मनाने हेतु भी सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया गया है एवं 7 अक्टूबर तक मंडल द्वारा सेवा समर्पण अभियान के विभिन्न कार्यक्रम चलते रहेंगे