‘एक वृक्ष सौ पुत्र समान”–भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष निर्मल सिन्हा

सक्ति-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर 17 सितंबर से 07 अक्टूबर तक सेवा और समर्पण कार्यक्रम के अंर्तगत “वृक्ष लगाओ जीवन बचाओ” के उद्देश्य पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष निर्मल सिन्हा की अगुवाई में मंडल अध्यक्ष परमानंद पटेल महामंत्री सतीश कुमार कश्यप एवं राजेश जायसवाल द्वारा जैजैपुर विधानसभा क्षेत्र के अनेकों जगह वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण के संबंध में क्षेत्रवासियों को जागरूक किया जा रहा है। इस अवसर पर ग्राम पंचायत गुजियाबोड के प्राथमिक शाला एवं सचिदानन्द आश्रम मे वृक्षारोपण कर विद्यालय में उपस्थित छात्र छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण के संबंध में जागरूक करते हुए भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष निर्मल सिन्हा ने बताया कि सृष्टि में ऑक्सीजन के महत्व का इससे बड़ा और कोई उदाहरण नहीं हो सकता जब हमने इस कोरोना काल में ऑक्सीजन के अभाव में अत्यधिक संख्या में लोगों को खोया है। मनुष्य के साथ-साथ लगभग सभी जीव जंतुओं के लिए वातावरण में शुद्ध ऑक्सीजन कितना महत्वपूर्ण है कोरोना महामारी के इस उदाहरण से इसका सहजता से अंदाजा लगाया जा सकता है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को पेड़ लगाकर वातावरण में ऑक्सीजन लेवल को संरक्षित करने का प्रयास करना चाहिए,सिन्हा ने कहा कि शास्त्रों में एक वृक्ष की तुलना सौ पुत्रों से की गई है। ऐसे में हम सबको पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आना चाहिए। हम सब न सिर्फ वृक्षारोपण करें वरन लगाए गए पेड़ों की देखभाल की भी जिम्मेदारी संभालें। जैजैपुर विधानसभा को ज्यादा से ज्यादा हरित करने से वायु प्रदूषण पर लगाम लगेगी, इससे धूल-प्रदूषण को कम करने में भी मदद मिलेगी। प्रत्येक व्यक्ति को अपने जन्मदिन व् अपने पूर्वजों की पुण्य तिथि पर पौधा लगाकर उसकी रक्षा करने का संकल्प लेना चाहिए। पेड़ पौधे से हमे एक तरफ़ शुद्ध हवा मिलती है। दूसरी तरफ औषधि व् इमारती लकड़ी भी मिलती है। हम सभी को खाली भूमि, सार्वजनिक स्थानों तथा सड़कों के किनारे पेड़-पौधे लगाकर उसकी रक्षा का संकल्प लेना चाहिए। इस प्रकार कार्यक्रम में पेड़ लगाओ जीवन बचाओ का संदेश देते हुए समाजसेवी फूलकान्त झा ने लोगों से पेड़ लगाने की अपील की।वही प्रदेश उपाध्यक्ष अपने कार्यकर्ताओं के साथ प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र हसौद पहुंचे और फल वितरण कर वैक्सीनेशन के संबंध डॉक्टर से चर्चा किया गया। कार्यक्रम के इस दौर में निर्मल सिन्हा, डॉक्टर कैलाश साहु, सम्पूर्णानन्द मिश्रा, घासीराम साहु, परमानंद पटेल मंडल अध्यक्ष सतीश कुमार कश्यप, महामंत्री नेतराम साहु, ओगेन्द्र पुरी, परमानंद वैष्णव, सुनील नारंग, उदीत जवाला, करम सिग, सेवक चन्द्रा, प्रेमकिशन, मनबोध साहु, जीतराम कश्यप, किर्तन पटेल एवं ग्रामीण उपस्थित थे।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *