पावर प्लांट में मजदूर घायल, 30 फीट ऊंचाई से गिरा

बिलासपुर। बिलासपुर स्थित राशि पावर प्लांट में काम करते समय 30 फीट ऊंचाई से गिरकर मजदूर घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मजदूर ने आरोप लगाते हुए कहा कि प्रबंधन की ओर से फैक्ट्री में बिना सुरक्षा उपाय के काम कराया जा रहा है। जब से प्लांट शुरू हुआ है, तब से यहां कोई मरम्मत भी नहीं हुआ है, जिसके कारण लोहे के चादर में जंग लग गया है और जगह-जगह छेद हो गया है। घटना मस्तूरी थाना क्षेत्र की है।

जयरामनगर से लगे पाराघाट में राशि पावर प्लांट है। यहां जयरामनगर निवासी कमल कुमार महरा भी मजदूरी का काम करता है। दो दिन पहले वह प्लांट में 30 फीट ऊंचाई में चढ़कर काम कर रहा था। तभी जंग लगे लोहे का चादर टूट गया और वह नीचे गिर गया। इस हादसे में बुरी तरह से घायल कमल को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। अस्पताल में भर्ती कमल कुमार ने बताया कि जिस जगह पर वह काम कर रहा था, वहां लोहे के चादर में जंग लगा था।

उसके वजन से चादर टूट गया और वह नीचे गिर गया। उसने आरोप लगाते हुए कहा कि फैक्ट्री शुरू होने के बाद से यहां किसी तरह का कोई मरम्मत नहीं कराया जा रहा है। जंग लगे चादर और पुराने उपकरणों के भरोसे मजदूर काम कर रहे हैं, जिससे और कई गंभीर हादसा होने की आशंका है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *