मध्य प्रदेश का मौसम अब सिर्फ गर्म होगा। यहां बारिश के कोई आसार नहीं होने से लगातार गर्मी बढ़ेगी। राजधानी की बात करें तो उच्चतम तापमान लगातार बढ़ रहा है, वहीं दिन में बादल छाने की वजह से न्यूनतम तापमान भी बढ़ा हुआ है, जिसके कारण उमस का अहसास हो रहा है। यह स्थिति और खराब होने वाली है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार दक्षिण सागर में बने चक्रवात के तट के करीब आने और 11 मई को पश्चिमी विक्षोभ के हिमालयी सीमा में पहुंचने के बाद तापमान में वृद्धि थम जाएगी। उसके स्थिर होने से भले ही तापमान ज्यादा नहीं बढ़ेगा, लेकिन गर्मी बनी रहेगी तो परेशानी का कारण बनेगी।