हत्या कर छिपा दी थी पत्नी की लाश, पति पहुंचा सलाखों के पीछे

सूरजपुर। सूरजपुर जिले में एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर लाश को घर पर छिपा कर रखने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मृतका का नाम गंगाबाई बताया जा रहा है। पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मामला कुदरगढ़ थाना क्षेत्र के भँवरखोह गांव का है। मिली जानकारी के अनुसार भँवरखोह निवासी मृतका गंगाबाई की 30 अप्रैल को पति के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इस पर नशे की हालत में आरोपी ने पत्नी की डंडे से पीट-पीटकर मार डाला और दो दिनों तक शव को घर पर ही रख दिया था। ऐसे में ग्रामीणों को भनक लगने पर 1 मई को पुलिस को सूचना दिए। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। वहीं देर रात होने के कारण सोमवार को शव पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। फिलहाल कुदरगढ़ और ओड़गी पुलिस मौके पर विवेचना में जुटी हुई है। दूसरी ओर मृतका के हत्या को लेकर ग्रामीण आक्रोशीत है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *