आए दिन सोशल मीडिया पर कोई न कोई वीडियो वायरल होते रहते हैं। सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफार्म है, जो किसी को भी फेमर करके सुपरस्टार बना देता है। कई बार आपको पता भी नहीं चलता कि आप कब रातों-रात स्टार बन गए। ऐसा ही कुछ हाल ही में वायरल हो रहे एक वीडियो में देखा गया है। दरअसल, पिछले कुछ दिनों से एक पाकिस्तानी लड़की का डांस वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर अबतक न जानें कितने रील्स बन चुके हैं। लोग इस वीडियो को खूब लाइक और फॉरवर्ड कर रहे हैं। आइए जानते हैं आखिर कौन है ये पाकिस्तानी लड़की, जिसके वीडियो ने लोगों का दिल चुरा लिया है?
वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि पाकिस्तानी लड़की लता मंगेशकर के सॉन्ग ‘मेरा दिल ये पुकारे आजा’ (Mera Dil Yeh Pukare Aaja) पर खूबसूरती से डांस कर रही हैं। साल 1954 में आई ‘नागिन’ फिल्म के इस गाने को वेटरन एक्ट्रेस वैजयंती माला पर फिल्माया गया है। इस गाने में पाकिस्तानी लड़की के डांस ही नहीं, उनके एक्सप्रेशंस भी देखने लायक हैं।
‘मेरा दिल ये पुकारे आजा’ गाने से फेमस हुई इस लड़की का नाम आयशा बताया जा रहा है। आयशा ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो में आयशा एक वेडिंग फंक्शन में डांस करती दिख रही हैं। इस दौरान उन्होंने ग्रीन कलर का सलवार सूट पहना है और उनके बाल ओपन है। इसके अलावा उन्होंने कलाई पर कलीरा पहना है। इसे देखकर ऐसा लगा रहा है कि आयशा अपनी ही शादी में डांस कर रही हैं। लाइट मेकअप के बावजूद आयशा बेहद ही खूबसूरत नजर आ रही हैं।
इस वीडियो ने आयशा को काफी फेमस कर दिया है। हर तरफ बस उनके डांस की ही तारीफ हो रही है। आयशा ने अपने इस वीडियो को इंस्टाग्राम अकाउंट पर 11 नवंबर को किया था। अभी तक इसे 6 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। आयशा के इंस्टाग्राम अकाउंट पर उनके बहुत सारे पोस्ट मौजूद हैं। इसे देखकर साफ पता चल रहा है कि वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।