स्कूली वैन को रिवर्स करते चालक ने दो महिलाओं को मारी ठोकर, एक की मौत, एक घायल

भिलाई। सुबह सैर के लिए घर से निकली बुजुर्ग महिला को स्कूल वैन चालक ने रिवर्स करते वक्त अपनी चपेट में ले लिया। 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं चपेट मे आई एक और महिला घायल हो गई है। घायल महिला की हालत सामान्य बताई जा रही है। मृत बुजुर्ग महिला का नाम कंचन तिवारी बताया गया है।

घटना आज सुबह सात बजे की है। आरोपित वैन चालक का नाम सतीश साहू बताया गया है। एकता नगर भिलाई तीन निवासी मृतका कंचन तिवारी भिलाई चरोदा निगम के कांग्रेस पार्षद व पूर्व एमआइसी सदस्य संतोष तिवारी की मां है। बताया जा रहा है कि मृतका सुबह की सैर पर निकली थी। उसी समय आरोपित वैन चालक सतीश साहू स्कूली बच्चों को स्कूल छोड़ने जाने के लिए अपने घर से वैन निकाल रहा था।
वैन को उसने तेजी से रिवर्स किया। पीछे चल रही कंचन तिवारी तथा एक और महिला को वह नहीं देख पाया और जोरदार ठोकर मार दी। ठोकर लगते ही आसपास के लोगों ने हल्ला मचाना शुरू किया। तब जाकर वैन चालक को इसका अभाष हुआ।
स्थानीय लोग फौरन मौके पर पहुंचे। वैन की चपेट में आई कंचन तिवारी तथा एक अन्य महिला बुरी तरह से जख्मी हो गई थी। स्थानीय लोगों ने दोनों को फौरन भिलाई तीन के एक निजी अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टर ने कंचन तिवारी को मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरी महिला का इलाज चल रहा है। घटना के बाद भिलाई तीन पुलिस ने आरोपित वैन चालक सतीश साहू को हिरासत में ले लिया है।

 

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *