सक्ती-छत्तीसगढ़ प्रदेश के प्रसिद्ध पर्यटन एवं धर्म की नगरी शिवरीनारायण में चल रहे माघी मेले के दौरान जांजगीर-चांपा के विधायक नारायण चंदेल ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचकर मंदिर में मत्था टेका तो वहीं उन्होंने मेले के दौरान झूले,खेल तमाशो, फिल्म का भी आनंद लिया, साथ ही मेले में लगने वाली होटलों में अपने कार्यकर्ताओं से बैठ के साथ बैठकर विधायक चंदेल ने चना- चटपटी का भी आनंद दिया, इस दौरान होटल व्यवसाई भी विधायक चंदेल को अपने बीच पाकर काफी प्रफुल्लित नजर आए एवं बड़े ही आत्मीय पूर्वक ढंग से विधायक नारायण चंदेल ने मेले में दुकानें लगाने वाले सभी छोटे -बड़े दुकानदारों, खेल- तमाशो के संचालकों से भी मुलाकात कर उनका हालचाल जाना तथा इस दौरान नारायण चंदेल की सहज एवं सरल कार्यशैली को देखकर लोग काफी प्रभावित हुए, विधायक नारायण चंदन के साथ गोपेश्वर कहरा, अरुण झांझरिया, गुलाब दीवान, सतीश शर्मा, शिवरीनारायण भाजपा मंडल अध्यक्ष संजीव बंजारे, धर्मेंद्र शर्मा, विवेका गोपाल सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे
