छत्तीसगढ़ में अगले तीन दिनों तक खराब रहेगा मौसम, रायपुर सहित अन्य जिलों में हुई बारिश

रायपुर। छत्तीसगढ़ का मौसम आने वाले तीन दिनों खराब ही रहने वाला है। प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में सुबह हुई। इसके साथ अगले तीन दिनों तक बारिश होने के साथ ही ओले भी गिरेंगे। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि अधिकतम तापमान में और गिरावट आएगी। हालांकि न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा। साथ ही तीन दिनों बाद जब मौसम सामान्य तो ठंड में भी थोड़ी बढ़ोतरी होगी। रविवार रात से हुई हल्की बारिश की वजह से मौसम में ठंडक भी बढ़ गई।

राजधानी रायपुर के साथ ही जगदलपुर, धमतरी, बालोद, जांजगीर आदि क्षेत्रों में सोमवार दोपहर बाद से रुक-रुक कर वर्षा होती रही। हल्की वर्षा होने के कारण मौसम में भी थोड़ी ठंड और बढ़ गई। रायपुर का अधिकतम तापमान 23.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान एआरजी बलरामपुर में 12.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बारिश के चलते ठंड बढ़ने से ऊलन कपड़ा बाजार में फिर से भीड़ बढ़ने लगी है और खरीदारी भी बढ़ गई है। कारोबारियों का कहना है कि अब कारोबार की रफ्तार भी बढ़ने लगी है।

यहां इतनी हुई बारिश

बिल्हा, मरवाही में 3 सेमी, बेमेतरा-राजिम-केशकाल में 2 सेमी, मैनपुर-मगरलोड, छुईखदान में एक सेमी वर्षा हुई। इनके साथ ही प्रदेश के बहुत से क्षेत्रों में बारिश हुई।

ये रहा तापमान

रायपुर 23.0 17.8

बिलासपुर 24.4 16.4

जगदलपुर 28.0 15.6

अंबिकापुर 24.0 13.8

पेंड्रा 23.9 13.4

दुर्ग 26.2 16.9

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *