टीवी एक्ट्रेस शमा सिकंदर लगातार अपनी हॉट तस्वीरों और वीडियोज को लेकर सुर्खियों में बनीं हुई हैं। इंडस्ट्री में शमा अपने काम के साथ अपनी बोल्ड इमेज के लिए भी जानी जाती हैं। शमा ने कई टीवी शोज के साथ म्यूजिक वीडियोज में भी काम किया है। इन दिनों वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वह लगभग हर दिन ही अपनी हॉट एंड बोल्ड तस्वीरें शेयर कर फैंस को दीवाना बनाती हैं। फैंस भी एक्ट्रेस के इन पोस्ट का बेसब्री से इंतजार करते हैं। इसी बीच एक बार फिर शमा की एक तस्वीर सुर्खियों में आई हैं। इस तस्वीर में उनका बोल्ड लुक तेजी से वायरल हो रहा है। यहां देखें तस्वीर…
शमा सिकंदर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी बेहद बोल्ड तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में वह अपने बिकिनी लुक से फैंस को हैरान करती दिख रही हैं। शमा की इस ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर में आप देख सकते हैं कि उन्होंने ब्लैक कलर जालीदार बिकिनी पहनी हुई है। वहीं बिकिनी पहन शमा टेबल पर बैठकर हॉट पोज देती दिख रही हैं। इस दौरान उनके पीछे एक टेबल लैंप रखा हुआ है। इस तस्वीर पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘दुनिया की सबसे खूबसूरत लड़की मैं आपकी बहुत बड़ी फैन हूं मैडम..आपसे बहुत प्यार है। आपके चरणों को नमन।’ वहीं एक ने लिखा, ‘मार ही डाला आपने’।