शक्ति शहर मे 21 फरवरी से होगा वृंदावन भोजनालय का शुभारंभ,10/-रुपये में होंगी भरपेट भोजन की व्यवस्था, शक्ति कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना करेंगी शुभारंभ

शक्ति शहर के नेहरू कॉलेज के सामने गौरव पथ मार्ग पर स्थापित किया गया है वृंदावन भोजनालय

सक्ति– शक्ति शहर में सेवाभावी नागरिकों द्वारा सेवा के क्षेत्र में एक कदम आगे बढ़ाते हुए कल दिनांक- 21 फरवरी 2023 दिन- मंगलवार को सुबह 11:00 बजे से शक्ति शहर के जवाहरलाल नेहरू कॉलेज के सामने गौरव पथ मार्ग पर पुराना जिला सहकारी केंद्रीय बैंक स्थान पर वृंदावन भोजनालय का शुभारंभ किया जा रहा है, जिसमें 10/-रुपये थाली में भरपेट भोजन की व्यवस्था होगी, तथा वर्तमान में अभी यह वृंदावन भोजनालय प्रतिदिन नियमित रूप से सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक संचालित होगा, 21 फरवरी को वृंदावन भोजनालय का शुभारंभ शक्ति जिले की आईएएस कलेक्टर सुमति नूपुर राशि पन्ना करेंगी, वृंदावन भोजनालय संचालन समिति ने समस्त सेवाभावी गणमान्य नागरिकों को इस शुभारंभ अवसर पर उपस्थित होने का आग्रह किया है|

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *