सक्ती- बूथ सशक्तिकरण अभियान के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी द्वारा बूथ स्तर पर बैठकों का सिलसिला पूरे विधानसभा क्षेत्र में चल रहा है।भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं द्वारा बैठक लेकर विभिन्न बिंदुओं पर कार्यकर्ताओं से चर्चा कर विधान सभा चुनाव की तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं।इसी तारतम्य में 23 जुलाई रविवार को भाजपा के जिला प्रवक्ता और सक्ती नगर मंडल के प्रभारी रमेश सिंघानिया ने बूथ स्तर पर आयोजित बैठकों में भाग लिया। उन्होंने बताया कि भाजपा कार्यकर्ता नगर मंडल के अध्यक्ष अनूप अग्रवाल और महामंत्री द्वय गोविंद देवांगन तथा अमन डालमिया के नेतृत्व में संगठनात्मक कार्यों में भरपूर रूचि लेकर संगठन के कार्यों को अंजाम दे रहे हैं,अपने सक्ती प्रवास के दौरान उन्होंने अपने वक्तव्य में कहा कि वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन में संगठन की ताकत पर प्रदेश में भाजपा की विजय सुनिश्चित है,और हम सरकार बनाऍंगे। उन्होंने केंद्रीय राजनीति की चर्चा करते हुए कहा कि पहले कांग्रेस के लोग “इंदिरा इज इंडिया” कह कर देश का अपमान करते थे। अब कुछ दलों का गठबंधन खुद को इंडिया कहने लगा हैं। ये भारत देश के एक सौ चालीस करोड़ लोगों का अपमान है। जिस देश में सैकड़ों की संख्या में राजनैतिक दल हैं उनमें कुछ दलों का गठबंधन स्वयं को इंडिया कहने लगे यह अनुचित और आपत्तिजनक है। उन्होंने दो पंक्तियों “कुछ दलों को वे मिलाकर खूब इतराने लगे। और खुद को इंडिया भी आज बतलाने लगे,के माध्यम से अपनी बात रखते हुए कहा कि कूप मंडूक को संसार कुऍं से बड़ा दिखाई नहीं देता

पूर्व विधायक खिलावन साहू ने ली शक्ति केंद्र स्तर की बैठक
सकती-सक्ति के पूर्व विधायक डॉ खिलावन साहू ने भारतीय जनता पार्टी बाराद्वार मंडल के शक्ति केंद्र डुमरपारा के बुथ क्रमांक 214 डेरागढ़ में पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की ली बैठक की,जिसमें सर्वप्रथम बूथ की संरचना, शक्ति केंद्र स्तर तथा बूथ स्तर पर बैठक पर चर्चा की गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ खिलावन साहू ने केंद्र की मोदी सरकार की उपलब्धियों सहित पूर्ववर्ती डॉ रमन सरकार में हुए गाँव तथा क्षेत्र में हुए विकास कार्यों को विस्तार से बताया साथ ही प्रदेश की कांग्रेस सरकार के नाकामियों को उनके बीच रखा। इस अवसर पर जिला प्रवक्ता रमेश सिंघानिया,मंडल महामंत्री दीपक ठाकुर,वरिष्ठ नेता महावीर राठौर,कार्यालय मंत्री राकेश अग्रवाल ,युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष जयप्रकाश साहू, बुथ अध्यक्ष भागवत साहू, कन्हैया साहू,अजय साहू, अवधेश साहू ,उत्तम साहू ,कीर्तन साहू, विजय साहू ,भरत भूषण साहू ,जगदीश साहू, इंद राम साहू ,गंगाराम बरेठ,लालमन साहू ,संतराम साहू ,संतोष बरेठ, मायाराम यादव, पंचम यादव ,राम प्रसाद साहू ,श्री राम केवट ,राम लाल बरेठ, अमृतलाल यादव ,फिरत राम साहू, धनेश्वर साहू ,कौशल जयसवाल ,,कन्हैया साहू ,बोरा साहू आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे
