विराट कोहली ने अनुष्का शर्मा के साथ की तस्वीरें शेयर की 

आईपीएल 2023 इन दिनों अपने पूरे चरम पर हैं। इस बीच आरसीबी के कप्तान विराट कोहली ने इंस्टाग्राम पर अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ की एक दिलकश तस्वीर शेयर की है। दोनों एक काउच पर बैठकर पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। अनुष्का शर्मा के बाल खुले हुए हैं। उन्होंने ऑरेंज कलर की ड्रेस पहन रखी है। वहीं, विराट कोहली ने ब्लैक कलर का शर्ट पहन रखा है। दोनों कैमरे की ओर देखकर मुस्कुरा रहे हैं।

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की जोड़ी सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं। दोनों अक्सर एक-दूसरे के साथ की तस्वीरें और वीडियो भी शेयर करते हैं। इसे लेकर उनके फैंस भी काफी उत्साहित रहते हैं। अनुष्का शर्मा जल्द फिल्म चकदा एक्सप्रेस में नजर आएंगी। इस फिल्म में वह झूलन गोस्वामी की भूमिका निभा रही है। झूलन गोस्वामी भारतीय महिला क्रिकेट टीम की लोकप्रिय खिलाड़ी थी। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कई विकेट भी लिए हैं।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *