एयरपोर्ट पर पत्नी संग रोमांटिक हुए विराट कोहली, क्रिकेटर की शर्ट पर लिखा था अनुष्का का नाम

इंडियन क्रिकेटर विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की जोड़ी इंडस्ट्री के फेवरेट कपल्स में से एक है। दोनों को हमेशा ही फैंस एक साथ देखने के लिए बेताब रहते हैं। वहीं ये कपल जब भी एक साथ सामने आते हैं उन्हें देख फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं होता। इसी बीच एक बार फिर से दोनों को एक साथ स्पॉट किया गया है। विराट-अनुष्का के साथ उनकी बेटी वामिका नहीं थी। इस दौरान एयरपोर्ट पर उनके प्यार और रोमांस के अलावा एक और चीज थी, जिसने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचा।

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा हाली में मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किए गए। इस दौरान दोनों एक साथ काफी खुश नजर आ रहे हैं। दोनों के लुक की बात करें तो विराट और अनुष्का दोनों ही क्रीम कलर की हुडी पहने नजर आ रहे हैं। लेकिन नोटिस करने वाली बात ये है की विराट ने जो हुडी पहनी है उसपर अंग्रेजी का पहला अक्षर ‘A’ लिखा हुआ है। इसके साथ ही एक लाल दिल बना हुआ है। ‘A’ से साफ पता चल रहा है कि ये अनुष्का का नाम है।

वीडियो में आप देख सकते हैं कि विराट और अनुष्का पहले अपनी गाड़ी से एक-एक कर सामने बाहर करते हैं। इसके बाद दोनों ने मीडिया के लिए बेहद प्यार से रोमांटिक होकर पोज दिए। विराट ने अनुष्का के कंधे पर हाथ रखा और दोनों स्माइल कर पैपराजी को पोज दिया। इसके बाद दोनों एक दूजे का हाथ थाम कर आगे चले गए। इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट कर उनकी जोड़ी की तारीफ कर रहे हैंं

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *