नक्सल प्रभावित क्षेत्र के सुरक्षा विषयो पर अनर्गल टिपण्णी कर द्वेषयुक्त ओछी राजनिती कर रहे विमल सलाम – शैलेश अटामी

दंतेवाड़ा| भाजपा मण्डल महामंत्री गीदम शैलेश अटामी ने कहा की युवा कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष विमल सलाम का सुरक्षा जैसे संवेदनशील विषय पर बयानबाजी करना द्वेष एवं ओछी राजनिती को दर्शाता है, राजनीतिक द्वेष के भावना से ओतप्रोत विमल सलाम जनप्रतिनिधियों की सुरक्षा पर टिपण्णी कर जनप्रतिनिधियों के जान को जोखिम में डाल रहे है,शायद सलाम को ये जानकारी नहीं की सुरक्षा किसी पार्टी के पद को देख कर नहीं दी जाती एवं नक्शल प्रभावित छेत्र होने के कारण विभिन्न राजनीतिक दल के नेताओ तथा जनप्रतिनिधियों को सुरक्षा प्राप्त है जिनमे ज्यादातर कांग्रेसी नेतागण है | अटामी ने कहा की सुरक्षा जैसे संवेदनशील विषय पर अनर्गल बयानबाजी कर विमल सलाम ओछी राजनीती की शुरुवात कर रहे है अगर वे जनप्रतिनिधियों की सुरक्षा की गेरंटी लेते है तो ये बात कहे | अटामी ने कहा की दरअसल विगत एक दिन पूर्व भाजपा मण्डल अध्यक्ष गीदम एवं जनपद सदस्य व शिक्षा समिति के सदस्य राजेश कश्यप ने गीदम मंडल के स्कूलों के मरम्मत के नाम से चल रहे करोडो के घोटालो को लेकर बयान देते हुए जांच की मांग की थी इससे बौखला कर विमल सलाम सुरक्षा जैसे संवेदनशिल विषय पर बयानबाजी कर ओछी राजनीती कर रहे है | अटामी ने कहा विमल सलाम का सुरक्षा जैसे संवेदनशील विषय पर भ्रष्टाचार उजागर करने के विषय के बाद बयान देना कही न कही साबित करता है की वे भी इस भ्रस्टाचार में शामील है तथा विमल सलाम न ही कोई चुने हुए जनप्रतिनिधि है और न ही उन्हें सुरक्षा प्राप्त है इसलिए वे न तो जनप्रतिनिधियों की बैठक में जाते है न ही सुरक्षा पर आयोजित पुलिस प्रशाशन की बैठक में तो उन्हें सुरक्षा मापदंडो की जानकारी का आभाव है तथा आने वाले समय में ऐसे और भी विभिन्न भ्रस्टाचार को भाजपा उजागर करेगी तथा इसकी निष्पक्ष जांच नहीं होने पर आंदोलन करेगी एवं न्यायलय के दरवाजे पर भ्रष्टाचारियो पर अंकुश लगाने दश्तक देगी |

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *