महिला जागृति शाखा शक्ति का श्रृंखलाबद्ध सेवा कार्यक्रम- 27 जुलाई को सदस्य पहुंचे दृष्टिबाधित विशेष विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केंद्र, खिलाई हलवा पूरी एवं जाना हाल-चाल

सकती- शक्ति शहर की मारवाड़ी युवा मंच महिला जागृति शाखा ने श्रावण मास के अवसर पर सेवा कार्यों को श्रृंखलाबद्ध ढंग से आयोजित किया जा रहा है, 27 जुलाई को मारवाड़ी युवा मंच महिला जागृति शाखा शक्ति की अध्यक्ष रीना गेवाड़ीन के नेतृत्व में शाखा के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं सभी सदस्य शहर के वार्ड क्रमांक- 01 में नगर पालिका के नवनिर्मित सामुदायिक भवन में संचालित दृष्टिबाधित विशेष विद्यालय पहुंचे, जहां कि विद्यालय के स्थानांतरित होने के बाद पहली बार महिला जागृति शाखा सकती ने वहां पहुंचकर वहां उपस्थित विद्यार्थियों को जहां हलवा- पूरी एवं गर्म भोजन कराया

तो वही उन्हें फल एवं बिस्किट का भी वितरण किया, साथ ही महिला जागृति शाखा के सदस्य यहां बच्चों के बीच बैठकर उनका हालचाल जानते हुए उनके साथ भोजन भी किया, वहीं दूसरी ओर सदस्यों ने शहर के आंगनबाड़ी केंद्र में भी पहुंच कर वहां बच्चों को हलवा पूरी तथा गर्म नाश्ता एवं फल बिस्किट खिलाते हुए उनके साथ भी खुशियां मनाई, इस अवसर पर महिला जागृति शाखा शक्ति की अध्यक्ष रीना नरेश गेवाडीन ने बताया कि सेवा के कार्य करने से उन्हें संतुष्टि मिलती है,तो वहीं वर्तमान में श्रावण मास का एक पुनीत धार्मिक महीना चल रहा है,तथा इस अवसर पर उनकी शाखा निरंतर सेवा के कामों में अपना योगदान दे रही है, मारवाड़ी युवा मंच महिला जागृति शाखा शक्ति द्वारा 27 जुलाई को आयोजित इस कार्यक्रम में अध्यक्ष रीना नरेश गेवाड़ीन, सचिव रितु अग्रवाल, मीनू अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष एवं प्रांतीय पदाधिकारी  गुड्डी देवी अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष मंजूला अग्रवाल,  हेमलता अग्रवाल, पुष्पा अग्रवाल,  संगीता खेतान, सरिता गोयल,  रश्मि अग्रवाल, कविता अग्रवाल मीनल अग्रवाल, आरती डालमिया एवं रेखा अग्रवाल सहित काफी संख्या में सदस्य मौजूद थे

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *