सक्ती विकासखंड के तेंदुटोहा में पौधारोपण कर पर्यावरण की सुरक्षा का ग्रामीणों ने लिया संकल्प

श्रेष्ठ भारत संस्थान ने जागरूकता के लिए बच्चों को किए पौधे वितरित,साथ ही वृक्षारोपण के पश्चात उसे संरक्षण देने का भी किया आग्रह

सामाजिक संस्था श्रेष्ठ भारत पर्यावरण संरक्षित करने की दिशा में निरंतर कर रही सक्रियता के साथ कार्य

सक्ती- सक्ती नगर की समाजसेवी संस्था श्रेष्ठ भारत संस्थान के द्वारा ग्राम तेंदुटोहा में रविवार को पौधरोपण एवं वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया

जिसमें पर्यावरण संरक्षण के लिए ग्रामीणों ने पौधरोपण कर पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प लिया,कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भरत राठौर एवं बजरंग अग्रवाल ने कहा कि प्राकृतिक संतुलन के लिए पौधरोपण किया जाना आवश्यक है। पर्यावरण को क्षति पहुंचने के कारण बार- बार अनेक प्राकृतिक आपदाएं आ रही हैं। हमें पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक होना पड़ेगा। बृजेश शर्मा ने पौधरोपण और पर्यावरण संरक्षण के बारे में कहा कि मौसम में अनिश्चित बदलाव का सबसे बड़ा कारण पेड़ों की कटाई है। भारत में तेजी से पेड़ो की कटाई हो रही है। हमें अपने पर्यावरण को संतुलित रखने के लिए पौधरोपण करना होगा

श्रेष्ठ भारत संस्थान लगातार वृहद पौधरोपण अभियान चलाएगा। आसपास के गांवों में फलदार पौधों का वितरण एवं रोपण होगा जिसका फायदा सीधे आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को भी होगा। आगे चलकर जब पौधे बड़े होंगे और फल देंगे दो ये पेड़ उस गांव की आर्थिक संपन्नता का कारण भी बनेगा

सामाजिक संस्था श्रेष्ठ भारत द्वारा आयोजित कार्यक्रम के दौरान अथर्व शर्मा, श्याम राठौर, दिनेश सिंह, कमल महंत, अमृत सिदार, कुलदीप सिदार, संतराम, संदीप सिदार, अग्नि सिदार, समारू सिदार, दुर्गेश, नागेश, रामकुमार, प्रकाश, मनहरण, श्याम सिंह सिदार,सिकंदर सहित अन्य ग्रामीणजन उपस्थित रहे

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *