चार राज्यों में अभूतपूर्व विजयपताका फहराने की प्रसन्नता में निकाली गई विजय यात्रा

कुम्हारी। पांच में से चार राज्यों में भाजपा की शानदार जीत से उत्साहित कुम्हारी भाजपा मंडल ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर और मिठाईयां बांट कर जीत का जश्न मनाया। मंडल अध्यक्ष पी एन दुबे ने कहा कि उत्तरप्रदेश में पुनः योगी का आना प्रदेश की 25 करोड़ जनता की जीत है। राकेश पाण्डेय ने कहा कि यह मोदी जी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं की मेहनत और लोगों का विश्वास ही है कि आज भाजपा ने पांच में से चार राज्यों में विजय पताका लहराई है। कार्यकर्ताओं ने भाजपा की इस जीत को यादगार जीत बनाने के लिए पटाखे फोड़कर मिठाईयां बांटी और जमकर जय श्रीराम के नारे लगाए। भाजपा किसान मोर्चा जिला भिलाई अध्यक्ष निश्चय बाजपेई के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भी विजययात्रा निकालकर चार राज्यों में लगाए गए मास्टर ब्लास्टर स्ट्रोक चौके की इस प्रसन्नता के अवसर पर नगर भ्रमण करते हुए जमकर आतिशबाजी कर विजय की प्रसन्नता को दोहरा करते हुए नगर की जनता को बधाई प्रेषित किया । मौके पर समस्त भाजपाइयों को विराट विजय की बधाई देते हुए कहा कि संगठन की शक्ति का ही यह सुखद परिणाम भाजपा को प्राप्त हुआ है

   

इसलिए हमें एकजुट होकर प्रदेश की जनता को शान्तिपूर्ण, सुखद और विकासोन्मुखी भाजपा की सरकार प्रदान करने के लक्ष्य को प्राप्त करना है । विभिन्न वार्डों से निकाले गए इस विजययात्रा में रामाधार शर्मा, हरिदास वैष्णव, रामबिहारी मिश्रा, राजकुमार सिंह, राघवेन्द्र मिश्रा, आशीष शुक्ला सुजीत यादव भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष कुम्हारी, शुभम पाण्डेय, आकाश सिंह कश्यप, हनी सिंह, अंशू, जतिन, चंद्र शेखर तथा अनेक उत्साही भाजपा के युवा कार्यकर्ताओं ने गगनभेदी नारों के साथ नारे लगाते हुए विजयात्रा निकाल कर मोदी, योगी और जय श्रीराम के नारे लगाए। वहीं राकेश पाण्डेय जिला सह कोषाध्यक्ष, पी एन दुबे मंडल अध्यक्ष, लोकेश साहू नेता प्रतिपक्ष, ओंकार प्रसाद मारकंडे, राजू निषाद, विनोद बंजारे पार्षद गण, गोल्डी गोस्वामी, कैलाश सोनकर मंडल महामंत्री, दीपक चतुर्वेदी वीरेंद्र सिंह मंडल उपाध्यक्ष, धर्मेंद्र सिन्हा, सुमित द्विवेदी युवा मोर्चा महामंत्री, रीता पांडे, फिंगेश्वर साहू, खिलावन शर्मा, उमेश ध्रुव एवं प्रवीण सिंह सहित कई कार्यकर्ता ने भी नगरवासियों को हार्दिक बधाइयां दी।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *