अमित शाह के चुनावी दौरे के दौरान साथ-साथ रहेंगे विजय शर्मा, बंगाल के लिए मिली जिम्मेदारी

रायपुर। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव का आगाज चुका है और सभी राजनीतिक दलों ने चुनावी मैदान में उतरकर जनता को अपने पक्ष में रिझाने की पूरी पूरजोर ताकत लगा रही है। जहां एक ओर सत्ता पक्ष में बैठी टीएमसी फिर से सरकार बनाने के लिए ऐड़ी चोटी का जोर लगा रही है तो दूसरी ओर भाजपा भी यहां पर सरकार बनाने के लिए पूरी ताकत झोंक रही है।

इसी बीच खबर आ रही है कि छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम विजय शर्मा को भाजपा ने बंगाल चुनाव के लिए बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। मिली जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम विजय शर्मा को प. बंगाल चुनाव में गृह मंत्री अमित शाह के कार्यक्रमों की व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

बताया जा रहा है कि यहां पर गृह मंत्री अमित शाह के कार्यक्रमों के लिए एक टीम का गठन किया गया है, जिसका प्रमुख डिप्टी सीएम विजय शर्मा को बनाया गया है। बड़ी जिम्मेदारी मिलने के बाद डिप्टी CM विजय शर्मा ने कहा है कि लगातार केंद्रीय नेताओं का पश्चिम बंगाल प्रवास हो रहा है। सभी नेताओं के प्रवास के लिए टीम बनाई गई है, जिसमें HM अमित शाह के दौरे को लेकर मुझे भी ज़िम्मेदारी मिली है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *