बालोद- शहर के गंजपारा स्तिथ जैन ऑटो केयर में अज्ञात चोरों ने शुक्रवार-शनिवार की मध्य रात्रि धावा बोला हैं। दुकांसे लगभग 2 लाख रुपये नगद चोर ले उड़े हैं। प्राप्त जानकारी अनुसार बालोद शहर के गंजपारा में स्थित जैन ऑटो केयर सेंटर में अज्ञात चोरों ने धावा बोल दिया। चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर करीब दो लाख रुपए नगदी रकम की चोरी कर फरार हो गए। घटना शुक्रवार और शनिवार की मध्य रात्रि की है। दुकान के संचालक की माने तो दुकान से करीब 2 लाख रुपए की चोरी हुई है। हालांकि दुकान में रखे लाखों का ऑटो पार्ट्स को चोरों ने हाँथ तक नहीं लगाया। बल्कि दुकान के अलग अलग लॉकर में रखे करीब 2 लाख को पार कर दिया। घटना की जानकारी दुकान संचालक को तब हुई जब वह शनिवार सुबह दुकान खोलने पहुचा। जिसके बाद दुकान संचालक ने इसकी जानकारी तत्काल पुलिस को दी। घटना की जानकारी लगते ही एसपी, एडिशनल एसपी घटना स्थल पहुंचे और जांच शुरू किए। वही बताया यह भी जा रहा है कि उक्त घटना वाली रात गंजपारा स्तिथ एक सुने मकान में भी अज्ञात चोरों ने घुसने का प्रयास किया है। बहरहाल पुलिस आगे की कार्यवाही में जुट चुकी हैं।