VIDEO: वृद्धजन सम्मान समारोह में जिले के हजारों बुजुर्गों का हुआ सम्मान, मंत्री अनिला ने पैर छूकर लिया आशीर्वाद, मंत्री ने कहा: छत्तीसगढ़ सरकार वृद्धजनों के हित में निरंतर कर रही हैं कार्य

बालोद- प्रदेश की महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री अनिला भेंडिया ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व वाले छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा व वृद्धजनों के हित में निरंतर कार्य किया जा रहा है, उन्हें समाज कल्याण विभाग द्वारा पेंशन सहित अन्य सुविधाएं दी जा रही है तथा वृद्धजनों के हित में कई महत्वपूर्ण फैसले सरकार द्वारा लिए गए हैं। मंत्री  भेंडिया बुधवार को डौंडीलोहारा के आईटीआई ग्राउण्ड में आयोजित वृद्धजन सम्मान समारोह को मुख्य अतिथि की आसंदी से संबोधित कर रही थी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वृद्धजनों की सुविधा के लिए वृद्धजन हेल्पलाईन नम्बर शुरू करने की घोषणा की है, जो कि बहुत ही जल्द शुरू किया जाएगा। जिसमें बुजुर्ग अपनी समस्या दर्ज करा सकते हैं। जिससे उनकी समस्याओं का त्वरित निराकरण शासन-प्रशासन द्वारा किया जाएगा। मंत्री भेंडिया ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक योजना का संचालन किया जा रहा है, जो कि वृद्धजनों के लिए काफी लाभकारी सिद्ध हुआ है। इसके तहत हाट बाजारों में स्वास्थ्य सुविधा प्रदान की जाती है, जिसमें निःशुल्क ईलाज व दवाई का वितरण किया जाता है। उन्होंने सभी व वृद्धजनों से आग्रह किया कि वे इस योजना का ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाएं।

 

शॉल श्रीफल देकर किया गया सम्मानित-
मंत्री भेंडिया ने कहा कि हमारे प्रदेश की संस्कति व परम्परा बहुत ही अच्छी है, इसे हमें बनाए रखना है। हम अभी भी संयुक्त परिवार में रहते हैं, जिससे बुजुर्गों द्वारा बच्चों को संस्कार देने व संस्कृति को आगे प्रसारित करने का कार्य किया जाता है। परिवार में मिले संस्कार से ही आने वाले जीवन को लोग बेहतर बनाते हैं। मंत्री भेंडिया ने जिले भर से आए हजारों वृद्धजनों को प्रणाम करते हुए उन्हें विजयदशमी पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। समारोह को संसदीय सचिव व गुण्डरदेही विधायक कुंवर सिंह निषाद और संजारी-बालोद विधायक संगीता सिन्हा ने भी संबोधित कर परिवार में बुजुर्गों की अहमियत को परिलक्षित किया तथा विजयदशमी पर्व की शुभकामनाएं दी। समारोह में अतिथियों द्वारा वृद्धजनों को शाॅल व श्रीफल प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम पश्चात वृद्धजनों के लिए भोजन की भी व्यवस्था की गई थी। जिसकी शुरुआत मंत्री भेंडिया ने वृद्धजनों को भोजन परोस कर किया। समारोह में पूर्व विधायक डोमेन्द्र भेंडिया, जिला पंचायत के उपाध्यक्ष मिथिलेश निरोटी, जिला पंचायत सदस्य चंद्रप्रभा सुधाकर, कृषि उपज मण्डी बालोद के अध्यक्ष भोलाराम देशमुख, गणमान्य नागरिक अनिल लोढा, पीयूष सोनी, जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ रेणुका श्रीवास्तव सहित हजारों की संख्या में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुॅचे वृद्धजन मौजूद थे।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *