बालोद- गुरुवार को दशहरा पर्व पर ग्राम सिवनी स्तिथ पुलिस लाइन में एसपी डॉ. जितेंद्र यादव ने शस्त्रों की पूजा कर जिले में सुख शांति एवं समृद्धि की कामना की। पूजा पश्चात हवन और आरती भी किया गया। इस अवसर एएसपी हरीश राठौर, डीएसपी बोनिफस एक्का, एसएस मौर्य, एसडीओपी प्रतीक चतुर्वेदी, सुश्री कौर, दल्लीराजहरा सीएसपी मनोज तिर्की, यातायात प्रभारी दिलेश्वर चंद्रवंशी, श्री नाग सहित पुलिस लाइन के सभी अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। शस्त्रों की पूजा के बाद एसपी यादव ने पुलिस वाहनों की भी पूजा की। आपको बता दे कि आज दशहरा का पर्व पूरे देश में मनाया जा रहा है। इस अवसर पर बुराई के प्रतीक रावण का दहन किया जाता है। दशहरा पर्व को विजयादशमी के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन दशहरा पूजा के साथ अस्त्र-शस्त्र की पूजा का विधान है। कहा जाता है कि इस दिन शस्त्र पूजा से शत्रुओं पर विजय प्राप्त होती है। इसी परंपरा का निर्वहन करते हुए ग्राम सिवनी स्तिथ पुलिस लाइन में अस्त्र शष्त्रों की पूजा पाठ की गई।