बालोद- बीजापुर जिले के भोपालपटनम ब्लॉक कांग्रेस महामंत्री को नक्सलियों के साथ तेलंगाना पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जाने और भाजपा के पूर्व मंत्री महेश गागड़ा के बयान कांग्रेस की संलिप्ता नक्सलियों से इस पर बालोद पहुचे गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने पलटवार करते हुए कहा हैं कि भाजपा की संलिप्ता नक्सलियों से कितनी है ये सब जानते है। झीरम घाटी कांड सामने है, जिसका जवाब रमन सिंह नही दे पाते। साहू ने कहा कि हमारी संलिप्ता होती तो नक्सली मूवमेंट को हम कम करने में सफल नही होते। 15 साल के भाजपा काल में नक्सली मूवमेंट कितना था, यह सब जानते है। भाजपा के कार्यकाल में 200 स्कूल बंद हो गए थे। कांग्रेस ने नक्सलियों की समाप्ति में काम किया है। नक्सली अब एक कोने में सिमट कर रह गए है।