VIDEO: कोरर स्टेट हाईवे में मृत स्कूली बच्चे मानव व कुमकुम दोनों भाई बहन का बालोद जिले के गृह ग्राम धनेली में किया गया अंतिम संस्कार, गाँव मे छाया मातम, क्षेत्रीय विधायक संगीता हुई भावुक, परिजनों को बंधाया ढांढस, प्रदान की मुआवजा राशि

बालोद- गुरुवार को कांकेर जिले के कोरर स्टेट हाईवे पर सड़क दुर्घटना में हुए 7 स्कूली बच्चों की मौत में 2 बच्चे बालोद जिले के गुरुर ब्लॉक के ग्राम धनेली के रहने वाले हैं। दोनों मृतक बच्चे मानव कुमार (8वर्ष) व कु. कुमकुम (10वर्ष) भाई बहन हैं। आज शुक्रवार को गृह ग्राम धनेली में दोनों बच्चो का अंतिम संस्कार किया गया। वही इस घटना से गांव में मातम छा गया हैं। क्षेत्रीय विधायक संगीता सिन्हा सहित तमाम जनप्रतिनिधि, क्षेत्र एवं ग्रामवासी अंतिम संस्कार में मौजूद रहे। वही विधायक संगीता सिन्हा ने बच्चो के परिजनों से मिलकर घटना में गहरा दुख जताते हुए उन्हें ढांढस बंधाया और शोकाकुल परिवार को सम्बल देने की प्रार्थना की। साथ ही परिजनों को 25-25 हजार रुपये नगद मुआवजा राशि प्रदान किया। इस दौरान विधायक संगीता सिन्हा ने भावुक होते हूए कहा कि बच्चे परिवार की जान होते हैं। उनकी खिलखिलाती हंसी अगर किसी दुर्घटना की भेंट चढ़ जाए तो माता-पिता परिवार को असहनीय पीड़ा होती देती हैं और यह पीड़ा उम्र भर दिलो में घर कर जाती हैं। आपको बता दे कि दोनों मृतक बच्चों के पिता के नाम महेश्वर और माँ का नाम डामिन बाई है। महेश्वर एक किसान है। करीबन 12 वर्षों से अपने गृह ग्राम धनेली को छोड़ कांकेर जिले के कोरर से 5किमी दूर स्तिथ ग्राम राड़वाही में रहते थे। मृतक के दादा ख़िलानंद और दादी रूपाबाई भी साथ ही रहते थे।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *