VIDEO: जिला स्तरीय अनिश्चितकालीन धरना समाप्त कर अब राजधानी की ओर रुख करेंगी आंगनबाडी कार्यकर्ता व सहायिका, बालोद जिले सहित प्रदेश की 50 हजार आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका अपनी 8 सूत्रीय मांगों को लेकर देंगी धरना-

बालोद– जिले के 450 आंगनबाडी के 900 कार्यकर्ता और सहायिकाओं का अनिश्चितकालीन हड़ताल बदस्तूर जारी है। जिला मुख्यालय में 6 दिवसीय हड़ताल के बाद अब ये सभी राजधानी की ओर रुख कर रही है। कल से बालोद जिले सहित प्रदेश की 50 हजार से अधिक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका अपनी 8 सूत्रीय मांगों को लेकर रायपुर राजधानी में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करेंगी। आज मंगलवार को जिला मुख्यालय में धरने के आखिरी दिन सभी कार्यकर्ता और सहायिकाओं ने शहर के मुख्य मार्गो में रैली निकल जमकर प्रदर्शन किया और मांगो को पूरा करने नारेबाजी की। जिसके बाद राजधानी में धरना करने का ज्ञापन डिप्टी कलेक्टर को सौपा। कार्यकर्ता और सहायिकाओं की माने तो जब तलक इनकी मांगे पूरी नही हो जाती है, तब तलक ये धरने पर बैठी रहेंगी। राजधानी में प्रदेश के हर जिले से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका बारी बारी से दो-दो दिन धरना देंगी। कार्यकर्ता ने बताया कि जिस 2 दिन वे धरने में शामिल होंगी, उस दिन आँगनबाड़ी बंद रहेंगी। बाकि अन्य दिनों में आंगनबाडी केंद्र खुले रहेंगे। आपको बता दे की इनकी प्रमुख मांगो में 9 माह की एरियर्स राशि भुगतान, भारत सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम वेतनमान देने सहित अन्य मांगे है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *