सोहा और करिश्मा ने तैमूर को दी जन्मदिन की बधाई, शेयर किया टिम का शरारती वीडियो

करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) और सैफ अली खान (Saif Ali Khan) का बेटा तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) आज  20 दिसंबर 2022 को पूरे 6 साल के हो गए हैं। बता दें इन दिनों तैमूर पापा और मम्मी करीना के साथ स्विट्जरलैंड में हैं। इस खास मौके पर टिम को ढेरों जन्मदिन की बधाइयां मिल रही हैं। तैमूर की बुआ सोहा अली खान ने एक क्यूट वीडियो शेयर किया है। इसमे उनकी शरारते भी नजर आ रही हैं।

ये सभी जानते हैं कि सोहा अली खान की बेटी इनाया भाई तैमूर संग अच्छा बॉन्ड शेयर करती हैं। तैमूर के बर्थडे पर सोहा ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भाई-बहन का एक प्यार भरा वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो के शुरुआत में इनाया और तैमूर के उस वक्त से होती है, जब वो बहुत छोटे थे। करीना ने तैमूर और सोहा ने इनाया को गोद में लिए हुए थे। वीडियो में दोनों के बीच के प्यार के साथ साथ शरारते भी दिखाई गई है। तैमूर ग्राउंड में खड़ी अपनी बहन इनाया की चप्पल खींचकर उन्हें गिरा देते हैं। उनकी नोकझोंक पर फैंस अपना दिल हार रहे हैं। सोहा ने वीडियो शेयर कर इनाया की तरफ से तैमूर के लिए एक बर्थडे नोट लिखा है। कैप्शन में लिखा है, “हमारे बीच कुछ महीनों का फासला है और कई बार ऐसा हुआ है कि बोल आपके कब्जे में रही है और कई बार मेरा पलड़ा भारी रहा। मुझे उम्मीद है कि, हम इस एडवेंचर लाइफ में हमेशा एक-दूसरे से सीखते रहेंगे। जन्मदिन मुबारक हो टिम भाई. ढेर सारा ‘लव’ इन्नी।

करिश्मा कपूर ने भी अपने इंस्टाग्राम पर तैमूर की एक प्यारी तस्वीर साझा की। इस फोटो में तैमूर आइसक्रीम खाते नजर आ रहे हैं। इसके कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा- जन्मदिन मुबारक हो हमारी जान टिम टिम.. अब तुम बड़े हो गए।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *