शासकीय सहकारी समिती बिलाड़ी में निरक्षण करने पहुंचे किसान कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष उपाध्यक्ष 

तिल्दा नेवरा, ग्राम बिलाड़ी के शासकीय सोसाईटी पंजीयन क्रमांक 1507 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी एक नवंबर से प्रारंभ हो गया है। किशान कांग्रेस कमेटी के ब्लॉक अध्यक्ष पवन बधेल और ब्लॉक उपाध्यक्ष मो हुमैद खान द्वारा बिलाड़ी के शासकीय सोसाईटी में धान का निरक्षण करने के लिए कल सोमवार को गया था जहां पर उन्होंने सोसाईटी के धान खरीदी का मुआवना किया गया जिसमें की पांच गांवो जैसे बिलाड़ी सासाहोली ओटगन सिनोधा खपरी कला इन पाँच गांवो के किशानो की धान बिलाड़ी के शासकीय सोसाईटी पर खरीदी होती है। सोसाईटी फड में पायनियर प्रतिनिधी द्वारा खास चर्चा  किशानो से की गई तो किशानो ने बताया  की धान की साफ सफाई करने के बाद सोसाईटी में धान बेचने के लिये लाया जा रहा है। समय पर टोकन काटा जा रहा है और बोरी भी समय पर मिल रही है। जिससे की किशानो के हित में ही समय पर सोसाईटी में धान का नाप तौल हो रहा है। आपको बता दे की सोसाईटी में किसी भी प्रकार की दिक्कते किशानो को नही हो रही है। वही  समिती के प्रभारी व्यपास्थापक विष्णु प्रसाद वर्मा ने बताया की प्रतिदिन 2000 कट्टा की धान खरीदी की जा रही है । और एक नवंबर से धान खरीदी प्रारंभ हुई है। जो की कल सोमवार 21 नवंबर तक धान की खरीदी सात हजार एक सौ ग्यारह किवंटल साठ किलो धान की खरीदी हमारे सोसाईटी में हो चुकी है  और डी ओ (आरो ) कट गया है लेकिन मिलर दवारा उठाव नही किया जा रहा है। और पांच ट्रक धान की लोडिग भी हो चुका है।

निरक्षण करने आये अध्यक्ष पवन बधेल और उपाध्यक्ष मो हुमैद खॉन ने बताया की किशानो के हित मे हमारी सरकार कार्य कर रही है। धान खरीदी मे किसी भी प्रकार की दिक्कते नही आ रही है। धान की साफ सफाई कर सोसाईटी में ला रहे है | माऊचर मशीन में धान की जाँच कर खरीदी की जा रही है। जिससे की किशानो के धान समर्थन मूल्य में बिक रहे है| और धान खरीदी में भी कोई दिक्कते नही हो रही है और किशानो के चेहरे में खुशी की झलक रही है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *