नरवा घुरवा बाड़ी योजना के तहत गौठान में की जा रही है सब्ज़ी भाजी की खेती

किरन्दुल-किरंदुल नगरपालिका द्वारा गांधीनगर के पीछे निर्मित गौठान में इन दिनों सब्ज़ी भाजी की खेती की जा रही हैं। बता दें मुख्यमंत्री की मंशा के अनुसार नरवा घुरवा बाड़ी योजना के तहत गौठान परिसर में नगरपालिका स्वच्छता दीदियों के सहयोग से विभिन्न तरह के साग सब्जियों का उत्पादन किया जा रहा हैं। गुरुवार को नगरपालिका अध्यक्ष मृणाल राय एवम मुख्य नगरपालिका अधिकारी पवन कुमार मेरिया ने गौठान का निरीक्षण किया। नगरपालिका सीएमओ ने बताया कि एसआरएलएम सेंटर से प्राप्त सूखे एवम गीले कचरे से खाद का निर्माण किया जाता है जिस खाद का उपयोग सब्ज़ी उत्पादन के लिए किया जा रहा है एवं सब्जी भाजी के विक्रय से अब तक 5 हज़ार रु की आमदनी हुई है।

   

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *