बालोद– कांग्रेस की सरकार एक भी नई प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नही खोल पाई। ये विकास के पैमाने है। सड़कों के क्या हालात है प्रदेश में, हमारी परिवर्तन यात्रा लगातार चल रही है। हम देख रहे हैं, चारों तरफ राज्य की सड़कों की दुर्दशा है। बालोद जिले में सड़कों की बदहाली है। सड़कों के गड्ढो को राज्य की भूपेश सरकार नहीं पाट पा रही है। इस सरकार ने पौने 5 साल में विकास को ठप्प करके रखा हुआ है। पौने 5 साल में अगर कोई काम किया तो वह सिर्फ भ्रष्टाचार किया। कांग्रेस के और एक परिवार के एटीएम के रूप में छत्तीसगढ़ का इस्तेमाल यह सरकार कर रही है। गरीबों के साथ अन्याय और अत्याचार भूपेश सरकार कर रही है। उक्त बातें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं बिलासपुर सांसद अरुण साहू ने नगर के महादेव भवन में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान कही। इस दौरान अरुण साहू काफी आक्रमक नजर आए एवं राज्य की भूपेश सरकार के खिलाफ आरोपो की झड़ी लगा दी। अरुण साव ने कहा कि प्रदेश के नौजवान कितने आक्रोशित हैं, कितनी चिंतित हैं, पीएससी का घोटाला, कभी हुआ नहीं होगा ऐसा घोटाला छत्तीसगढ़ में जैसा हुआ है पीएससी का घोटाला। युवाओं के सपनों को तोड़ने का काम सपनों से खिलवाड़ करने का काम पीएससी का घोटाला और वादाखिलाफी करके, झूठे आंकड़े प्रस्तुत करके, पदों को बेचने का काम, घोटाला करने का काम इस भूपेश सरकार ने किया है। नौजवानों के सपनों को तोड़ने वाली यह सरकार छत्तीसगढ़ के नौजवानों के साथ अन्याय और अत्याचार कर रही है।
कांग्रेस सिर्फ फैला रही भ्रम-
लगातार हो रही ट्रेनें रद्द और कांग्रेस के आरोप पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष और बिलासपुर से सांसद अरुण साव ने कहा कि कांग्रेस सिर्फ भ्रम फैलाने का काम कर रही है। बरसो तक कांग्रेस ने रेलवे में कोई विकास का काम नही किया, आज विकास के अनेकों काम रेलवे में हो रहे है। रेलवे का अमूलतुल्य परिवर्तन हुआ हैं। 2014 से पहले रेलवे स्टेशन कैसे हुआ करते थे और आज क्या स्तिथि है देखिए। रेलवे का आधुनिकीकरण और तरक्की, सुविधाओं में लगातार विस्तार का काम हो रहा है। अरुण साव ने बताया कि डेवलपमेंट के काम के कारण ट्रेनें रद्द होने और विलम्ब विकास के कारण हो रहा है। वही अरुण साव ने बहुत जल्द सामान्य परिस्थिति होने की बात कही।
हमारी सरकार आई तो जनहित के काम हम ही करेंगे-साव
अरुण साव ने कहा कि 16 लाख परिवार को आवास से वंचित किया गया। जल जीवन मिशन की कैसी दुर्दशा कर रखी है, इस सरकार ने। केवल भ्रष्टाचार और कमीशन खोरी के लिए। नरेंद्र मोदी की नेतृत्व वाली सरकार ने नल से शुद्ध पेयजल पहुंचाने का बीड़ा उठाया है। उसे मार्ग में भ्रष्टाचार के लिए बाधक बनने का काम राज्य की भूपेश बघेल सरकार कर रही है। अरुण साव ने कहा कि कांग्रेस ने जन घोषणा पत्र में बड़े-बड़े वादे किए। प्रदेश में लगातार 15 साल सरकार चलाना बड़ी बात होती है और उसके बाद 2018 में बड़े-बड़े वादे कांग्रेस ने जैन घोषणा पत्र में जनता से किया और उन वादों पर जनता को भरोसा दिलाने के लिए गंगाजल भी हाथ में लिया और छत्तीसगढ़ तो धर्मभीरु जनता है। वायदों पर आ गई। लेकिन अब जनता हिसाब चाहती है। ऐसा कोई वर्ग नहीं जिसको इस भूपेश सरकार ने नहीं ठगा। वही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण सामने दावा किया कि आने वाले समय में हमारी सरकार आई तो जनहित के काम हम ही करेंगे।