केरल में वीडी सतीशन बने मुख्यमंत्री, वामपंथ के 10 साल के शासन का हुआ अंत

तिरुवनंतपुरम |  कांग्रेस नेता वीडी सतीशन आज केरल के नए मुख्यमंत्री बन गए। उन्होंने सेंट्रल स्टेडियम, तिरुवनंतपुरम में मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की। इस अवसर पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी सहित अन्य वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे।

हाल ही में संपन्न हुए केरल विधानसभा चुनाव में यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) ने शानदार जीत दर्ज की और वामपंथ के दस साल के शासन को समाप्त कर दिया। कांग्रेस नेतृत्व वाली यूडीएफ की इस जीत के साथ ही राज्य में लंबे अंतराल के बाद कांग्रेस पार्टी की सत्ता में वापसी हुई है।

वीडी सतीशन के साथ उनकी पूरी 20 सदस्यीय कैबिनेट ने भी एक साथ शपथ ग्रहण की। यह केरल में लगभग छह दशक बाद ऐसा मौका है जब मुख्यमंत्री और पूरी मंत्रिमंडल एक साथ शपथ ग्रहण कर रहे हैं।

शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस के तीनों शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल हुए। शपथ लेने के बाद, राहुल गांधी ने वीडी सतीशन को गले लगाकर बधाई दी।

सतीशन ने अपने संबोधन में जनता की सेवा और राज्य के विकास को प्राथमिकता देने का संकल्प व्यक्त किया। नई सरकार का यह शपथ ग्रहण समारोह राज्य में राजनीतिक बदलाव और उम्मीद की नई किरण के रूप में देखा जा रहा है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *