गोविन्द चंदऱपुरिहा के स्वास्थ्य लाभ को लेकर ओ पी चौधरी पूर्व आईएएस,चंद्रहासिनी विद्यापीठ सहित विभिन्न सामजिक संगठनो ने किया चन्द्रहासिनी मंदिर मे विशेष पूजन अर्चना

सक्ती- सामाजिक कार्यकर्ता गोविंद चंदरपुरिहा के स्वास्थ्यगत समस्या की जानकारी मिलने पर विभिन्न सामजिक संगठन के लोगो ने माँ चन्द्रहासिनी मंदिर मे उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना हेतु 12 मार्च को माँ चन्द्रहासिनी मंदिर मे विशेष पूजन – हवन कर उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ कि प्रार्थना कि। विगत दिनों स्वास्थ्य जाँच मे उन्हें बोन मेरो मे कैसर संबंधी समस्या कि जानकारी मिली। जिसका उपचार “बाम्बे हॉस्पिटल” मे हो रहा हैं और जिसमे आशा अनुरूप सुधार भी मिल रहा है,12 मार्च को विभिन्न सामाजिक संगठनों के लोगो ने स्व स्फूर्त पूजा- हवन कर माँ चन्द्रहासिनी के समक्ष प्रार्थना कर उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ कि कामना की,सभी ने कहा उन्हें पूर्ण विश्वास हैं माँ चन्द्रहासिनी अपने सेवक गोविन्द को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ देंगी,एवम धार्मिक सामाजिक विकास कि गति मे निरंतरता बनाये रखेंगी,इस अवसर पर प्रमुख रूप से ओपी चौधरी पूर्व आईएएस एवं भाजपा नेता, सुजीत पाण्डेय, भोजराम साहू, बजरंग साहू, किशोर अग्रवाल संचालक सर्वोदय पब्लिक स्कुल, कोमल साहू, परमानंद साहू, गिरजा शंकर यादव, लोकेश साहू, राजेश डनसेना, आलोक पटेल, तिलेश माली, सोनल पांडे, श्याम नायक, अनिल रात्रे, पप्पू साहू, खेमेंद्र नायक, सोनू चंद्रा, श्याम कुमार, अजय बघेल ,दीपक बाजपेयी, हेमंत बरेठ, लक्की नामदेव, जगदीश मालाकार,मोंटू माली, पुखराज पटेल, नेतराम चंद्रा, धर्मेंद्र चंद्रा मौजूद रहे,इस दौरान पूर्व आईएएस ओ पी चौधरी ने कहा गोविन्द जी के कुशल नेतृत्व से धार्मिक, समाजिक संग विविध क्षेत्र मे विविध कार्य हुए हैं, वे शिक्षा, धर्म, समाज के विभिन्न क्षेत्रो मे उत्कृष्ट कार्य करते रहे हैं। उनका स्वस्थ्य हो पुनः इन कार्यों से जुड़ना समाज हित मे भी एक वरदान होगा। आज हम सभी उनके दीर्घायु होने व स्वास्थ्य लाभ कि कामना से हवन सम्पन्न किये हैं। हमे विश्वास हैं माता रानी के आशीष से जल्द ही वे स्वस्थ्य हो हमारे बिच होंगे और विकास कार्यों मे पूर्व कि भाँती गति देंगे।
वही आम नगर जन के लोग भी ईश्वर से उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ कि कामना कर रहे।

 

12 मार्च को ही श्री चंद्रहासिनी देवी मंदिर के प्रबंध न्यासी गोविंद अग्रवाल के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करने हेतु श्री जय हनुमान पहाड़ मंदिर पेण्ड्रवां में पुजारी देवदत्त उपाध्याय के नेतृत्व में ग्राम पेण्ड्रवां खोरसिया एवं डोमनपुर के नागरिको द्वारा हरि कीर्तन किया गया, साथ ही सुंदरकांड का पाठ कर हवन किया गया,इसके साथ ही मिरौनी स्थित श्री चंद्रहासिनी विद्यापीठ परिवार ने माता सरस्वती के समक्ष श्री गोविंद अग्रवाल के स्वास्थ्य की जल्द से जल्द आरोग्य कामना हेतु प्रार्थना की,इस दौरान विद्यालय में उपस्थित सभी शिक्षक एवम शिक्षिकाओ द्वारा माता के चरणों में फूल चढ़ा प्रार्थना की गई

इसके साथ ही ग्राम मिरौनी में श्री राधा कृष्ण, गोपाल जी महाप्रभु मंदिर में शौकीलाल साहू के नेतृत्व में ग्रामीणों ने पूजा पाठ हरि भजन कर गोविंद अग्रवाल के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *