अग्रवाल सेवा समिति नैला- जांजगीर के अध्यक्ष संजय केदार अग्रवाल की सुपुत्री आकांक्षा ने नीट की परीक्षा में करी सफलता अर्जित

एमबी पावर के प्रेसिडेंट अजय अग्रवाल की भतीजी है आकांक्षा

सक्ती– अग्रवाल सेवा समिति नैला जांजगीर के अध्यक्ष संजय केदार अग्रवाल एवं अंजू अग्रल की मेधावी सुपुत्री आकांक्षा अग्रवाल ने नीट मेडिकल की परीक्षा में 720 में 600 नंबर प्राप्त कर पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित किया है, तथा आकांक्षा का एडमिशन जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज रायपुर में हो गया है, तथा छत्तीसगढ़ प्रदेश ही नहीं अपितु भारत के टॉप मेडिकल कॉलेजों में से एक जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज है, साथ ही आकांक्षा प्रारंभ से ही पढ़ने- लिखने में काफी मेधावी रही, एवं उन्होंने 12वीं की सीबीएसई परीक्षा में भी 93% अंक अर्जित किया था तथा आकांक्षा बहुमुखी प्रतिभा की धनी होने के साथ ही सामाजिक कार्यक्रमों में भी बढ़-चढ़कर सहभागीता करती है, एवं आकांक्षा ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने स्वर्गीय दादा केदारनाथ अग्रवाल पहरिया वाले को दिया है ,साथ ही अपने चाचा अजय अग्रवाल के निरंतर मार्गदर्शन को भी आकांक्षा सराहती हैं,एवं अजय अग्रवाल वर्तमान में एमबी पावर कंपनी में अध्यक्ष के पद पर आसीन हैं, तथा आकांक्षा का पूरा परिवार शिक्षा के क्षेत्र में हमेशा अग्रणी रहा है, एवं आकांक्षा की बड़ी बहन गुंजन भी सीए फाइनल में है, एवं छोटे भाई राहुल अग्रवाल ने आईआईटी की परीक्षा प्रथम प्रयास में ही पास की, तथा उनके चाचा अजय अग्रवाल भी अविभाजित मध्यप्रदेश के समय ही पीईटी परीक्षा में मेरिट रहे, तथा उनकी माता अंजू अग्रवाल भी बीकॉम परीक्षा में यूनिवर्सिटी की टॉपर रही है, साथ ही इनके छोटे चाचा मनीष अग्रवाल भी दर्री- जमनीपाली क्षेत्र में सामाजिक क्षेत्र में अपनी एक अलग पहचान बनाते हुए वर्तमान में छत्तीसगढ़ प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच के कोषाध्यक्ष पद का निर्वहन कर रहे हैं,एवं आकांक्षा के पिता संजय केदार अग्रवाल नैला जांजगीर अग्रवाल सेवा समिति के अध्यक्ष होने के साथ ही पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश में समाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर अपना योगदान देते हैं, आकांक्षा की इस सफलता पर जहां अग्रवाल समाज उत्साहित है, तो वहीं लोगों ने आकांक्षा की इस उपलब्धि पर शुभकामनाएं प्रेषित की हैं, तथा आकांक्षा ने भी कहा है कि उन्हें मिली यह सफलता पूरे समाज को समर्पित है,तथा वे निरंतर मेडिकल के क्षेत्र में आगे की पढ़ाई कर सेवा करना चाहती हैं

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *