कार्तिक माह में सक्ति मे मानस मंडलीया कर रही विभिन्न आयोजन

सक्ति-सक्ति की शारदा मानस मंडली मंडली राजापारा एवं मोहल्ले वासियों के सहयोग से कार्तिक रामायण का आयोजन बहुत ही भक्तिमय हर्ष के साथ किया जा रहा है, पहले यह आयोजन कार्तिक मास में 1 माह के लिए किया जाता था, लेकिन विगत कुछ वर्षों से दीपावली के बाद 15 दिन का किया जा रहा है कार्तिक रामायण मानस गंगा में नहाने श्री शारदा मानस मंडली, महावीर कीर्तन मंडली शक्ति, महिला कीर्तन मंडली राजापारा, मानस मंडली रगजा, मानस मंडली नंदेली भाटा, मानस मंडली एवं नगर के आसपास के रामायण मंडली अपने मधुर स्वरों एवं संगीतमय कीर्तन एवं भजन गाकर राजापारा मोहल्ले वासियों को भक्ति में राम मय बना दिया महिला कीर्तन मंडली के द्वारा रात्रि 8:00 बजे से भजन प्रारंभ किया जाता है एवं रात्रि 8:30 बजे रामायण का पाठ प्रारंभ किया जाता है जो कि देर रात तक कार्यक्रम होते रहता है इस कार्यक्रम को सफल बनाने में शारदा मानस मंडल के सदस्य सुंदर प्रधान, गिरधर प्रधान,महादेव ढीमर, बजरंग केवट, रोहित प्रधान, गोरख यादव, संतोष देवांगन, कृष्ण कुमार देवांगन, केपी राठौर, चौबे महाराज जी, अवध बिहारी, तीज राम, प्रमोद गोपाल एवं समस्त मोहल्ले वासियों का बहुत ही सराहनीय योगदान रहा

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *