लवर से बात करती थी, मना करने पर बड़ी बहन ने कर दी छोटी बहन की हत्या

खैरागढ़। खैरागढ़ जिले के एक हत्या की गुत्थी आखिरकार सुलझ ही गई। बीते कई दिनों से खैरागढ़ के इस अनसुलझे मामले को लेकर कई दिनों तक पुलिस उलझी रही। छोटी बहन के हत्या मामले में पुलिस टीम का भी दिमाग चकरा गया, जब बड़ी बहन ने अपना जुर्म कबूला। हत्या के बाद छोटी बहन मृतिका के सिर, कान, के पास चोट था सिर नाक से खुन बह रहा था चेहरे, गला, कंधा में फफोले जैसा निशान दिख रहा था। पंचनामा में मृतिका संदेहास्पद हालत में नहीं हो पाया। जिसके बाद मृतिका के शव का पीएम काराया गया।.

इस मामले में सायबर सेल प्रभारी के नेतृत्व में त्वरित कार्यवाही की। अज्ञात आरोपी के पता साजी में पुलिस जुटी। घटना स्थल मृतिका घर परिजनों एवं आसपास से पुछताछ करने पर संदेही बड़ी बहन गायत्री धुर्वे को हिरासत में लेकर पुछताछ कर किया गया, जो अपना जुर्म करना स्वीकार कर बतायी कि ग्राम के ही योगेश साहू से 3 वर्षों से प्रेम संबध है। जिससे 02 माह से इसकी छोटी बहन संध्या ध्रुर्वे पिता जी के मोबाईल से बात करती थी। तो अपनी बहन को प्रेमी योगेश साहू से बात करने के लिए मना किया था। कुछ समय पहले फिर पता चला कि संध्या चोरी छुपे योगेश साहू से बात करती है। जिससे दो झापड़ मार का सख्त मना किया था। इसी बात से अपनी बहन के प्रति मन में चिढ़ रंजिश रखी हुई थी।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *