उर्वशी रौतेला ने पहनी ऐसी ड्रेस की यूजर्स ने कह डाला ‘रावण’

बॉलीवुड फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री उर्वशी रौतेला की हॉटनेस के साथ-साथ उनका अंदाज भी सुर्ख़ियों में रहता है। आए दिन उनके महंगे ड्रेस चर्चाओं में छाए रहते हैं। मगर अब उर्वशी ने दो ऐसे वीडियो साझा किए हैं जिन्हें देखकर प्रशंसक हैरान होने के साथ हंसने पर विवश हो गए हैं। ये वीडियो उर्वशी के वियर्ड स्टाइल की वजह से यूजर्स का ध्यान खींच रहा है।

वही इन वीडियो में उर्वशी रौतेला ने एक हॉट ड्रेस पहना हुआ है। उर्वशी सिल्वर कलर के शिमरी आउटफिट में दिखाई दे रही हैं। इस डीपनेक स्टाइलिश ड्रेस में स्वील्व की बजाय पंख लगे दिखाई दे रहे हैं। इस पंखों वाले स्टाइल की वजह से जहां कुछ लोग उनकी प्रशंसा कर रहे हैं तो कुछ कमेंट बॉक्स में उनका मजाक उड़ा रहे हैं। अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर उर्वशी रौतेला ने जो वीडियो साझा किया है उसमे उन्होंने बहुत एटिट्यूड के साथ गॉर्जियस पोज दिए हैं। उनकी अदाओं पर प्रशंसक दिल हारे जा रहे हैं।

वही कुछ ही घंटों में इस अजीब ड्रेस वाले वीडियो पर 19 लाख से अधिक व्यूज प्राप्त हो चुके हैं। इस वीडियो को साझा करते हुए उर्वशी ने इंट्रेस्टिंग कैप्शन भी दिया है। उन्होंने लिखा- ‘क्या आप ऑबसेस्ड रह सकते हैं।’ इस वीडियो के कमेंट्स पर नजर डालें तो कुछ लोग उनकी प्रशंसा कर रहे हैं वहीं कुछ ने खूब मजाक बनाया है। एक शख्स ने इसे ‘रावण की ड्रेस बोल दिया’ तो वहीं दूसरे ने उन्हें ‘पक्षीराज’ बोला है। वहीं एक अन्य शख्स ने इसे कौवा बोला दिया है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *