उर्वशी रौतेला इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट करने का लेती हैं साढ़े तीन करोड़ रुपये, ऋषभ पंत को लेकर हैं खबरों में

फिल्म एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करने का साढ़े 3 करोड़ रुपये लेती है। उनकी सोशल मीडिया हैंडल करने वाली टीम ने इस बात की जानकारी प्रेस को भेजें एक मेल से की है।

उर्वशी रौतेला की सोशल मीडिया पर बड़ी फैन फॉलोइंग है। उनके इंस्टाग्राम पर 5 करोड़ 78 लाख फॉलोअर्स है। वह अक्सर अपने फैंस से बातचीत भी करती है। इसे लेकर उनके फैंस भी काफी उत्साहित रहते है। वह अक्सर अपने से जुड़ी अपडेट सोशल मीडिया पर देती है। वहीं वह कई बार लाइफ स्टाइल और फैशन से जुड़ी चीजें भी शेयर करती है। इसी का उन्हें पैसा भी मिलता है। इसके चलते उन्होंने अपनी फीस भी बढ़ा रखी है।

jagran

उर्वशी रौतेला की बढ़ती लोकप्रियता के कारण उन्हें यह सफलता प्राप्त हुई है। वह कई प्रोडक्ट का ऑनलाइन प्रचार कर पैसा कमाती है। वह कड़ी मेहनत कर इस ऊंचाई तक पहुंची है। वहीं सबसे अधिक पैसा सोशल मीडिया पर प्रमोशन के लिए भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी विराट कोहली को मिलता है। उन्हें एक पोस्ट के 8 करोड़ रुपये मिलते है।

jagran

उर्वशी सोशल रिच लिस्ट में भी 2022 की सूची में टॉप 5 में आती है। उन्होंने सलमान खान, ऋतिक रोशन, रणवीर सिंह और एमएस धोनी जैसे सितारों को पीछे छोड़ दिया है। उर्वशी इन दिनों अपने हॉलीवुड डेब्यू को लेकर उत्साहित है। उन्होंने कई फिल्मों में अहम भूमिकाएं निभाई है। उर्वशी रौतेला की फिल्में काफी पसंद की जाती है। वह कई फिल्मों में स्पेशल नंबर भी कर चुकी है। उन्होंने ऋतिक रोशन की फिल्म में भी काम किया था। वह कई कलाकारों के साथ काम कर चुकी है।

jagran

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *