उरगा–कुसमुंडा (URGA–KBS) नई द्वि-दिशात्मक लाइन कनेक्टिविटी हेतु कुसमुंडा ब्लॉक स्टेशन में एनआई कार्य के फलस्वरुप कुछ गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा 

रायपुर :– दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर मंडल द्वारा अधोसंरचना विकास के तहत “उरगा- कुसमुंडा ब्लॉक स्टेशन के मध्य 12.63 किलोमीटर लंबी कोरबा बायपास लाइन का निर्माण किया जा रहा है | इस नई द्वि-दिशात्मक लाइन की कनेक्टिविटी हेतु कुसमुंडा ब्लॉक स्टेशन में 30 एवं 31 अगस्त 2025 को एनआई का कार्य किया जाएगा |
इसके फलस्वरूप निम्न गाड़ियों का परिचालन कोरबा- गेवरा रोड-कोरबा के मध्य निरस्त रहेगी –

दिनांक 30 एवं 31 अगस्त 2025 को बिलासपुर से चलने वाली गाड़ी संख्या 68734 बिलासपुर-गेवरारोड मेमू कोरबा स्टेशन में समाप्त होगी तथा कोरबा-गेवरारोड के मध्य रद्द रहेगी। इसी प्रकार 30 एवं 31 अगस्त 2025 को गेवरारोड से चलने वाली गाड़ी संख्या 68733 गेवरारोड-बिलासपुर मेमू कोरबा स्टेशन से प्रारंभ होगी तथा गेवरारोड-कोरबा के मध्य रद्द रहेगी।

दिनांक 30 एवं 31 अगस्त 2025 को रायपुर से चलने वाली गाड़ी संख्या 68746 रायपुर-गेवरारोड मेमू कोरबा स्टेशन में समाप्त होगी तथा कोरबा-गेवरारोड के मध्य रद्द रहेगी। इसी प्रकार 31 अगस्त एवं 01 सितम्बर 2025 को गेवरारोड से चलने वाली गाड़ी संख्या 68745 गेवरारोड-रायपुर मेमू कोरबा स्टेशन से प्रारंभ होगी तथा गेवरारोड-कोरबा के मध्य रद्द रहेगी।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *