सोशल मीडिया सेंसेशन अंजलि अरोड़ा का जब से MMS लीक हुआ है, तब से वह लगातार सुर्खियों में है। MMS लीक होने के बाद से अंजलि अरोड़ा जब भी सोशल मीडिया पर कोई पोस्ट करती हैं तो लोग उन्हें ट्रोल करते हैं। हालांकि अंजलि अरोड़ा ये बात क्लियर कर चुकी हैं कि इस वीडियो में नजर आने वाली लड़की वह नहीं हैं और उन्हें जबरदस्ती बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। अब लॉकअप में नजर आईं अंजलि अरोड़ा के MMS लीक पर अब उर्फी जावेद ने अपनी चुप्पी तोड़ी है और उनके वीडियो पर प्रतिक्रिया जाहिर की है।
अंजलि अरोड़ा के लीक एमएमस पर उर्फी जावेद ने अपनी राय दी। सिद्धार्थ कनन से खास बातचीत में उर्फी जावेद ने अंजलि अरोड़ा का समर्थन करते हुए कहा, ‘अगर वह वीडियो उसका है भी और वह नहीं चाहती कि वीडियो लीक हो, तो भी वह विक्टिम है। आप लोगों को ये बात समझ क्यों नहीं आती है। अगर उसने ये किया है और कोई भी लड़की अगर निजी मोमेंट को फोन में कैप्चर करती भी है और वीडियो लीक हो जाता है, तो वह विक्टिम है, क्योंकि वह वीडियो उसने अपने लिए रिकॉर्ड किया है, वह नहीं चाहती कि वह दुनिया देखे’।
अगर किसी ने लीक किया है वीडियो तो भी वह विक्टिम है
उर्फी जावेद ने अपनी बात को आगे बढाते हुए कहा, ‘किसी ने अगर उनके इस वीडियो को लीक करने की कोशिश की है, तो भी वह विक्टिम है। इंडिया में अभी भी विक्टिम को ही दोषी ठहराया जाता है। अगर किसी लड़की के साथ कुछ गलत होता है, तो लोग इसे उनके कपड़ों की गलत चॉइस बताते हैं। लोग सिर्फ लड़कियों को गलत लाइट्स में ही दिखाना चाहते हैं। इंडिया में लड़कियों को ब्लेम किया जाता है और उन्हें चुड़ैल बनाया जाता है। लड़कियां कुछ भी करें, लोग उन पर उंगलियां उठाते हुए दिखाई देते हैं’।